{"_id":"596906e84f1c1b44378b467f","slug":"51500055272-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की में फंसकर युवक ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की में फंसकर युवक ने गंवाई जान
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चक्की के पट्टे में फंसा युवक, मौत
कुमारगंज (फैजाबाद)। आटा चक्की चला रहा युवक पट्टे में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
थाना कुमारगंज अंतर्गत तिंदौली गांव निवासी रामदयाल साहू का आटा चक्की का कारखाना है। रामदयाल के अनुसार, उनका बेटा मोहनलाल (27) गुरुवार रात करीब 9 बजे दरवाजे पर लगे कारखाने पर गेहूं की पिसाई कर रहा था कि अचानक इंजन का पट्टा पुल्ली से नीचे गिर गया।
मोहनलाल ने इंजन की चाल धीमी करते हुए पुल्ली पर पट्टा चढ़ाना चाहा कि मोहनलाल का पैंट इंजन के पट्टे में फंस गया, जिससे मोहनलाल के दाहिने पैर की हड्डी चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने आननफानन में मोहनलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
परिवारीजनों के अनुसार, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मवई के पास उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।