फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जाम से घंटों बेहाल रही रामनगरी

जाम से घंटों बेहाल रही रामनगरी

Wed, 21 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
जाम से घंटों बेहाल रही रामनगरी
जाम से घंटों बेहाल रही रामनगरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। रामनगरी में सुस्त गति से चल रहा भूमिगत विद्युत केबिल बिछाने का कार्य अब दुश्वारियों का सबब बनता जा रहा है। मंगलवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन को भक्तों की भीड़ बढ़ी तो रोड पर घंटों जाम लग गया। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी।

रामनगरी में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो पूरे शहर में जाम लग गया। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों का रेला लगा रहा। वहीं, लापरवाही का आलम ये रहा कि जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी भी मुस्तैद नहीं दिखे। ध्यान रहे कि अयोध्या कोतवाली से नयाघाट तक मुख्यमार्ग पर भूमिगत विद्युत केबिल लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। केबिल भी अभी भी सड़क पर पड़े हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। रही सही कसर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने और सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण ने पूरी कर दी। कोतवाल का कहना है कि, मुख्य मार्गों पर केबिल बिछाने में तेजी लाने को कहा जा रहा है, ताकि सावन मेला में दिक्कतें न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed