फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   2.12 करोड़ से चमकाए जाएंगे शहर के पांच पार्क

2.12 करोड़ से चमकाए जाएंगे शहर के पांच पार्क

Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
2.12 करोड़ से चमकाए जाएंगे शहर के पांच पार्क
2.12 करोड़ से चमकाए जाएंगे शहर के पांच पार्क
विज्ञापन

फैजाबाद। केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत नगर निगम के पांच पार्कों का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। इन पार्कों पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। एक पार्क लिए 58 लाख रुपये का आवंटन हो गया है। बाकी के लिए डीपीआर पर शासन से जल्द मंजूरी की उम्मीद है। पहले चरण में अयोध्या के बदहाल पार्कों को वरीयता दी गई है। दूसरे फेज में फैजाबाद शहर को शामिल किया जाना है। पार्कों में हरियाली, फलों की क्यारी के साथ बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए झूले आदि के साथ सभी के बैठने व टहलने के लिए उत्तम व्यवस्था की जानी है।
अयोध्या-फैजाबाद में बने लगभग 30 पार्कों की स्थिति बेहद खराब पाई गई है। हालत यह है कि पार्कों में बैठना भी दूभर है। परिवारों के साथ कोई आ-जा नहीं सकता है। बहुत से पार्कों में असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा रहता है। नगर पालिकाओं की ओर से बाउंड्रीवाल व रंगरोगन तक के लिए ही बजट अलाट होता रहा है। ऐसी दशा में कार्य के अंजाम तक पहुंचने के कुछ दिन बाद ही पार्कों की हालत पहले जैसे हो जाती थी। अब एक बार फिर से पार्कों का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। खास यह है कि इस बार अमृत योजना के तहत पार्कों का सौंदर्यीकरण भारी-भरकम बजट से हो रहा है। नगर निगम में दोनों जोन में चिह्नित पांच पार्कों में बाउंड्रीवाल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जॉगिंग ट्रैक, ग्रास ट्रफिंग, लाइट फव्वारे, बच्चों के लिए स्लीपिंग स्वींग, बैंच व फूल-पत्तियों समेत प्रत्येक वर्ग के मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध हाेंगे। यह योजना अभी आगे भी बढ़ेगी। वर्ष 2019 में निगम के और भी पार्क चिह्नित किए जाएंगे। फिलहाल पांच पार्कों में कांशीराम स्थित पार्क संख्या एक व दो, अयोध्या के राज उद्यान, अवधपुरी का केशवधाम पार्क व पंप हाउस पार्क में जल्द कार्य शुरू होगा। अयोध्या के कांशीराम कॉलोनी स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 58 लाख रुपये के बजट मिला है।
विज्ञापन


पांचों पार्कों पर खर्च होने वाली धनराशि
पार्क का नाम अनुमानित धनराशि
कांशीराम कॉलोनी पार्क अयोध्या-1 58 लाख
कांशीराम कॉलोनी पार्क अयोध्या-2 25 लाख
राज उद्यान अयोध्या 31 लाख
अवधपुरी केशवधाम पार्क 49 लाख
पंप हाउस पार्क 49 लाख

नगर निगम अपने खर्चे से विकसित करेगा अंगूरी बाग
शहर के अमृत योजना के तहत इन पांच पार्कों के अलावा नगर निगम अपने बजट से से आवास विकास कॉलोनी अंगूरी बाग में स्थित पार्क को विकसित करने की योजना बना रहा है। इसका भी डीपीआर बन रहा है। पार्क को आधुनिक ढंग से विकसित किए जाने की योजना है। इस पर अनुमानित खर्च 50 लाख रुपये के आसपास आने की संभावना है। डीपीआर का कार्य पूर्ण होने के बाद नगर निगम अपने खर्चे पर इसको विकसित करेगा। इसके अलावा अमृत योजना में शहर के अश्वनीपुरम पार्क को भी विकसित किए जाने के लिए डीपीआर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत निमग के पांच पार्कों को हाईटेक किए जाने की योजना है। सभी के डीपीआर बनाकर शासन को भेजे जा चुके हैं। कांशीराम कॉलोनी अयोध्या स्थित पार्क संख्या एक के 58 लाख रुपये के बजट का अॅलाटमेंट हो गया है। जल्द ही अन्य चार पार्कों के लिए भी धनराशि मिलने की उम्मीद है।- एमपी सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed