{"_id":"596667be4f1c1b880f8b46c1","slug":"41499883454-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि को पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक पाठ्यक्रमों की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि को पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक पाठ्यक्रमों की मंजूरी
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विवि में वेटनरी में स्नातक पाठ्यक्रम की मंजूरी
फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए स्नातक पाठ्यक्रम के संचालन की अनुमति भारतीय पशु चिकित्सा परिषद ने प्रदान कर दी है।
कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने बताया कि, विवि की ओर से दो वर्षों से इसके लिए प्रयास चल रहा था। बता दें कि प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों में मात्र फैजाबाद के ही कृषि विवि में पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय का संचालन हो रहा है।
अब इस महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं तकनीकी प्रवेश परीक्षा 2017 में सर्वोच्च मेरिट में आए अभ्यर्थियों का सपना पूरा होगा। इस वेटनरी स्नातक पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटों पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन
इनमें से नौ सीटों पर भारतीय पशु चिकित्सा परिषद से भेजे गए अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। नए पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. हरनाम सिंह, प्रो. आरके जोषी, कुलसचिव डॉ. पीके सिंह आदि ने आभार जताया है।