फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जीवन का संशय दूर करती श्रीमद्भागवत कथा : डॉ.पाराशर

जीवन का संशय दूर करती श्रीमद्भागवत कथा : डॉ.पाराशर

Sun, 04 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जीवन का संशय दूर करती श्रीमद्भागवत कथा : डॉ.पाराशर
‘भागवत कथा सुनने से होता है मन का शुद्धिकरण’
विज्ञापन

फैजाबाद। कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि का स्मरण करते हुए जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्मकल्याण करें। भागवत कथा सुनने से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गगुरू की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि का स्मरण, भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है।

यह उद्गार कथाव्यास डॉ. श्याम सुंदर पाराशर ने व्यक्त किए। वे दशरथ महल बड़ास्थान के श्री महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देंवेंद्र प्रसादाचार्य की अध्यक्षता एवं महंत रामभूषण दास कृ़पालु महाराज के संयोजन में नंदीग्राम भरतकुंड में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ अवसर पर व्यासपीठ से भक्तों को कथामृत का पान करा रहे थे। दशरथ महल के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य ने भक्तों को कथा की सुधावृष्टि करते हुए कहा कि सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है, इसीलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। इससे पूर्व महंत रामभूषण दास ने उपस्थित संतों का स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, रंगमहल के महंत रामशरण दास, जानकीघाट बड़ास्थान के महंत जन्मेजय शरण, नागा रामलखन दास, संत एमबीदास, भरतकुंड के पुजारी राजेंद्र दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed