फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शहर में अतिक्रमण के खिलाफ हुई रस्म अदायगी

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ हुई रस्म अदायगी

Wed, 12 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ हुई रस्म अदायगी
अतिक्रमण हटाने के नाम पर हुई रस्म अदायगी
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला प्रशासन व नगर निगम अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस बल के साथ शहर के अति व्यस्त इलाके रिकाबगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मगर जेसीबी ने एक भी पक्का अतिक्रमण नहीं तोड़ा, सिर्फ दुकानों के बोर्ड व आगे बढ़कर रखे गए सामान ही हटाए गए।

इस दौरान 18 दुकानों का चालान कर करीब 19 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह व नगर निगम की सहायक आयुक्त पूजा त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे सरकारी अमले व पुलिस बल ने रिकाबगंज फल मंडी से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान निगम की टीम देखकर कुछ दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटा लिए। वहीं, कुछ दुकानों के सामने लगे बोर्ड आदि को टीम ने जेसीबी की सहायता से हटा दिया। टीम ने अतिक्रमण करने वाली 18 दुकानों का चालान करके 19 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने जताया विरोध
अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। मगर प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की एक न चली। व्यापारियों का आरोप है कि उनकी दुकानों पर बोर्ड कई वर्षों से लगे हैं, आज तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ऐसे में उनका जबरदस्ती चालान किया जा रहा है। व्यापारी राकेश तलरेजा, अमित माखेजा, भरत, रवि वर्मा, मोहन आदि ने अभियान का विरोध जताते हुए इसकी शिकायत नगर विधायक से करने की बात कही है।


कल फिर चलेगा अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र ने बताया कि, ये अभियान गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बंद रहेगा, पुन: शुक्रवार को इसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे खुद अतिक्रमण को हटा लें, वरना किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed