फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3.75 crores received for Ramkatha Park

रामकथा पार्क के विस्तार के लिए मिले 3.75 करोड़

Tue, 03 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
3.75 crores received for Ramkatha Park
अयोध्या के रामकथा पार्क में जारी निर्माण कार्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भगवान राम का राज्याभिषेक व दीपोत्सव का शुभारंभ इस बार बेहद आकर्षक होगा। योगी सरकार राम के चरणों में बैठी नजर आएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामकथा पार्क का पुराना मंच तोड़कर दो भव्य स्थायी मंच बनाने के लिए 3.75 करोड़ रुपये मिले हैं। अबकी बार दीपोत्सव में रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच से राम का सिंहासन कुछ ऊंचा होगा। सबसे ऊपर बने मंच पर राम का सिंहासन होगा।
इसके बाद नीचे के मंच पर योगी सरकार की कैबिनेट विराजमान होगी। इस तरह पूरी योगी सरकार राम के चरणों में बैठी नजर आएगी। इस मंच की डिजाइन फाइनल होने को हैं। एक सप्ताह के भीतर विस्तारीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा। इसे 26 अक्तूबर से पहले इसे तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद से राम की नगरी को हमेशा खास अहमियत दी। विश्व को दीपावली जैसा त्योहार देने वाली अयोध्या में ठीक त्रेता युग जैसा दीपोत्सव साकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार तीसरा अवसर है, जब रावण का वध कर 14 साल बाद भगवान राम, लक्ष्मण व सीता के आने पर होने वाली खुशी, उमंग व उत्साह को दो दिन तक अयोध्या साकार करेगी।
साकेत पीजी कॉलेज से जहां त्रेतायुग जैसे परिधान में राम की सेना व अयोेध्यावासी बने विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ बड़े-बड़े ट्रकों पर सजाई गईं शोभायात्रा में रामलीला का मंचन करते देशभर कलाकार दिखेंगे, तो सरयू किनारे बने खास हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे राम-लक्ष्मण व सीता की अगुवानी खुद मुख्यमंत्री व राज्यपाल करते नजर आएंगे।
इसकी रूपरेखा बन गई है। पहले रामकथा के मंच के पास भगवान राम का सिंहासन सजता था। इस बार रामकथा पार्क में बने मंच के पीछे ऊंचा एक नया दिव्य व भव्य मंच तैयार किया जाना है।
इसके लिए 3.75 करोड़ का बजट आवंटित किया जा चुका है। अबकी बार दीपोत्सव में रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राम का सिंहासन ऊंचा होगा।
नीचे मंच पर योगी सरकार की कैबिनेट विराजमान होगी। योगी सरकार राम के चरणों में नजर आएगी। इस योजना की डिजाइन फाइनल होने को हैं। एक सप्ताह के भीतर विस्तारीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा।
दीपोत्सव के बाद मुख्यमंत्री ने किया था निरीक्षण
पिछले वर्ष रामकथा पार्क में हुए राज्याभिषेक समारोह में मुख्यमंत्री को दिक्कतें नजर आईं थी। पार्क में दर्शक की क्षमता कम मिली थी। मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव के दूसरे दिन सुबह रामकथा पार्क का निरीक्षण कर इसके विस्तारीकरण का निर्देश दिया था। रामराज्याभिषेक समारोह के दौरान पूरा पार्क श्रद्धालुओं से अटा पड़ा था, पार्क की क्षमता से अधिक श्रद्धालु भक्त पहुंच गए जो अपने आराध्य भगवान राम के राज्याभिषेक समारोह को देखने के लिए व्याकुल नजर आ रहे थे। विस्तारीकरण में रामकथा पार्क को और दिव्य-भव्य बनाने की बात थी साथ ही साथ इसकी क्षमता भी बढ़ाई जानी है।

रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का बजट स्वीकृत हो चुका है। विस्तारीकरण के लिए नई डिजाइन तैयार होने को है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। दीपोत्सव से पहले रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का काम पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।
यतेंद्र कुमार, जीएम, यूपी राजकीय निर्माण निगम, फैजाबाद जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed