फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नामांकन के लिए जुलूस निकाल छात्रनेताओं ने दिखाई ताकत

नामांकन के लिए जुलूस निकाल छात्रनेताओं ने दिखाई ताकत

Wed, 19 Dec 2018 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के लिए जुलूस निकाल छात्रनेताओं ने दिखाई ताकत
साकेत छात्रसंघ चुनाव में चार पदों पर 31 नामांकन, एक रद्द
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का घमासान बुधवार को नामांकन के साथ ही चरम पर पहुंच गया। नामांकन जुलूसों के साथ प्रदर्शन करते हुए छात्रनेताओं ने ताकत दिखाई।

अलग-अलग चार पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन के बाद करीब साढ़े तीन घंटे तक नामांकन आवेदनों की जांच की गई। जिसमें एक प्रत्याशी का परचा खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


26 दिसंबर को करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। साकेत छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व उपमंत्री पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। दावेदारों ने गाजे-बाजे के साथ लक्जरी गाड़ियों में सवार होकर जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।

पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में प्रत्याशियों ने प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ कॉलेज में प्रशासनिक भवन के अलग-अलग काउंटर पर अपना नामांकन दाखिल किया।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज छापड़िया ने बताया कि 21 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आपत्ति निस्तारण तथा नाम वापसी की प्रक्रिया होगी और शाम चार बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

26 दिसंबर को मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, आरएम अयोध्या अशोक कुमार, सीओ अयोध्या राजकुमार साव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश यादव, आभाष कृष्ण, आशीष मौर्या, राजाबाबू पांडेय, विकास तिवारी व सूर्यभान ने नामांकन किया।

उपाध्यक्ष पद पर अजीत वर्मा, अंजली सिंह, दीपक तिवारी, मीनाक्षी उपाध्याय, रत्नेश कुमार मिश्रा, रीतू गुप्ता, विशाल कुमार वैश्य, शालिनी उपाध्याय, शिवम चंद्र पांडेय, शोभित सिंह व नितेश कुमार मिश्र ने नामांकन किया।

जिसमें नितेश कुमार मिश्र का नामांकन नियमावली की धारा 10.5 के अंतर्गत अवैध घोषित कर दिया गया। इसी क्रम में महामंत्री पद पर अभिषेक यादव, अनुराग कुमार, अंकुर सिंह, कुल वल्लभ सिंह, शशांक पांडेय व शेष नारायण ने नामांकन किया।

जबकि उपमंत्री पद पर चंद्रिका चौहान, चेतना सिंह, प्रदुम्र कुमार सिंह, राजहंस मिश्र, विनीत कुमार कनौजिया, विनोद कुमार वर्मा, विपिन गुप्ता व विवेक कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इन सभी के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि लिंगदोह प्रावधानों की अवमानना करने वाले प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।


कॉलेज परिसर में मुद्रित चुनाव सामग्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है यदि कोई प्रत्याशी लिंगदोह सिफारिशों का उल्लंघन करता पाया जाएगा तो उसका नामांकन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed