{"_id":"5b86dfd442c79246730f5d22","slug":"21535565780-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया ने रामनगरी के संतों से मुलाकात कर टटोली नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया ने रामनगरी के संतों से मुलाकात कर टटोली नब्ज
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोगड़िया ने टटोली टटोली संतों की नब्ज
अयोध्या। राममंदिर के लिए 21 अक्तूबर से अयोध्या कूच के अपने एलान को सफल बनाने के लिए बुधवार को तोगड़िया ने अयोध्या में प्रमुख संत-धर्माचार्यों से मुलाकात कर उनकी नब्ज टटोली।
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया की अयोध्या में सक्रियता को लेकर विहिप सहित अन्य हिंदू संगठनों में खलबली है। अयोध्या पहुंचे तोगड़िया ने बुधवार को सबसे पहले मणिरामदास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से मुलाकात की।
महंत नृत्यगोपाल दास से उनकी बात नहीं हो सकी। इसके बाद खड़ेश्वरी मंदिर पहुंचने पर महंत दिलीप दास त्यागी की अगुवाई में करीब एक दर्जन संतों ने तोगड़िया का स्वागत किया।
विज्ञापन
यहां मौजूद विहिप की सभाओं में अक्सर मंच पर दिखने वाले महंत करपात्री महाराज ने कहा कि तोगड़िया राष्ट्रमंगल का काम कर रहे हैं। हम उनके साथ हैं। बाद में तोगड़िया ने कहा कि अब अयोध्या का संत समाज जाग चुका है, राममंदिर निर्माण होकर रहेगा, अब नहीं तो कब बनेगा।
डॉ. तोगड़िया ने दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, ज.गु. डॉ.राघवाचार्य, ज.गु. पुरूषोत्तमाचार्य, महंत डॉ. रामानंद दास, महंत अंगद दास सहित कई अन्य संतों से मिलकर उन्हें अयोध्या कूच के बारे में बताया।
बाद में उन्होंने कारसेवकपुरम पहुंचकर संघ प्रचारक और कारसेवकपुरम के प्रभारी स्वर्गीय प्रकाश अवस्थी को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिषद के प्रांतीय क्षेत्र मंत्री जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि शीघ्र ही अयोध्या में संगठन का कार्यालय भी खुलने जा रहा है।
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री को नवाज शरीफ, इमाम बुखारी से मिल रहे हैं लेकिन अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करने का समय उनके पास नहीं है। संत समाज हमारे साथ तेजी से जुड़ रहा है। बड़ी संख्या में हिंदू राममंदिर के लिए बलिदान देने को तैयार हैं।
मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने तोगड़िया से मुलाकात के बाद कहा कि हर एक हिंदू संगठन राममंदिर चाहता है। उनके मन में रामजी के लिए पीड़ा है, वे किसी हिंदू संगठन के विरोधी नहीं हैं। मंदिर के लिए सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए।
दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने तोगड़िया के रुख पर कहा कि जो भी अयोध्या में राममंदिर निर्माण की बात करता है, हम उसके साथ हैं। तोगड़िया तो पहले से ही इसके लिए लगे हुए हैं। हाईकोर्ट ने इस रामजन्मभूमि घोषित भी कर दिया है फिर इसमें देरी क्यों हो रही है।