फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पर्यटन विकास के कार्यों में तेजी लाने की हिदायत

पर्यटन विकास के कार्यों में तेजी लाने की हिदायत

Wed, 13 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन विकास के कार्यों में तेजी लाने की हिदायत
पर्यटन विकास के कार्यों में लाएं तेजी : एमडी
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए घोषित 133 करोड़ की योजनाओं पर काम में तेजी लाने की कवायद तेज हो गई है। दीपोत्सव से पहले पर्यटन विकास के कार्यों को पूरा करने अयोध्या को सजाने-संवारने का लक्ष्य है। निर्माण योजनाओं की कार्यदाई संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम के एमडी राजन मित्तल ने मंगलवार को पर्यटन विकास की योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। एमडी ने राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, ओपन थियेटर, दिगंबर अखाड़ा में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर तेजी से काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी।
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी पहले ही 15 सितंबर तक समस्त कार्य पूर्ण करने का निर्देश जारी कर चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री के 25 जून को अयोध्या आने की संभावना के मद्देनजर भी विकास कार्यों को गति प्रदान करने की कवायद में अधिकारी जुटे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को यूपी राजकीय निर्माण निगम के एमडी राजन मित्तल ने विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, ओपन थियेटर व दिगंबर अखाड़ा में बन रहे बहुउद्देशीय हाल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि दीपोत्सव से पूर्व ये सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं, ऐसा हमारा प्रयास होगा। कार्यों में गति लाने की हिदायत दी गई है। कहा कि राम की पैड़ी व रामकथा पार्क को संवारने का काम तेजी से चल रहा है। ओपन थियेटर का भी काम प्रगति पर है। उन्होंने दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास से भी भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक, पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह, परियोजना प्रबंधक सुधीर तायल, बृजेश सिंह, दिलीप सिंह, आशुतोष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिवाली से पहले राम की पैड़ी को तैयार करने का लक्ष्य
राम की पैड़ी को सजाने का काम तेजी से चल रहा है। यूपीआरएनएन के एमडी ने राम की पैड़ी को दिवाली से पूर्व तैयार करने की सख्त हिदायत अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि चूंकि दीपोत्सव में राम की पैड़ी मुख्य कार्यक्रम स्थल होगी। इसलिए पैड़ी को सजाने संवारने में कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सौंदर्यीकरण के कार्य के क्रम में पैड़ी के पास के भवनों को एक कलर में रंगने, परिसर में लाइटिंग, पौधरोपण, स्टोन रेलिंग लगाने का काम किया किया जाना है। परियोजना प्रबंधक सुधीर तायल ने बताया कि पैड़ी को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है। स्टोन को बदलने का काम शुरू हो गया है। कहा कि राम की पैड़ी को भव्यता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed