फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बढ़ रही जिले से विदेश जाने वालों की हसरत

बढ़ रही जिले से विदेश जाने वालों की हसरत

Sat, 16 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रही जिले से विदेश जाने वालों की हसरत
डाक विभाग के पासपोर्ट सेवा केंद्र में होने लगी भीड़
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले से हवाई सफर करने वालों की तादात लगातार बढ़ रही है। डाक विभाग परिसर में खोले गए पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अब भीड़ लगने लगी है। ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था ने पासपोर्ट लेने का रास्ता सुगम कर दिया है। बढ़ती आवदकों की संख्या के मद्दजेनजर शनिवार को स्पेशल मेले का आयोजन होगा।

डाक विभाग परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 31 मई को पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया था। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने वालों को अपने कागजात चेक कराने व जमा करने के लिए फैजाबाद ऑप्शन मिलने लगा।
विज्ञापन


शुरुआत में तो इक्का-दुक्का लोग ही फैजाबाद का ऑप्शन चुनते थेे लेकिन धीरे-धीरे केंद्र की सक्रियता बढ़ी। अब यहां का ऑप्शन चुनने वालों की संख्या भी बढ़ गई। प्रतिदिन 50 आवेदकों के कागजात चेक और जमा करने का अप्वाइंटमेंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से लगभग 35 से 40 आवेदक यहां पहुंच रहे हैं। शेष में कुछ नही आ रहे तो कुछ अपनी तिथि बदलते हैं। महज तीन महीने में दो से ढाई हजार लोगों ने यहां से पासपोर्ट प्राप्त करने की कार्रवाई करवाई। पासपोर्ट विभाग आवेदकों की बढ़ती तादात के मद्देनजर ही अवकाश के बावजूद शनिवार 16 सितंबर को स्पेशल मेले का आयोजन किया है।


केंद्र के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे पासपोर्ट विभाग के रवि शेखर बताते हैं कि कागजात की चेकिंग के लिए प्रतिदिन 50 लोगों को अप्वाइंटमेंट मिलता है। इनमें से 35 से 40 आवेदक अपनी कार्रवाई पूरा कराने के लिए यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed