{"_id":"5970efdb4f1c1b4b098b465d","slug":"21500573659-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू स्नान कर रहा कांवरिया डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू स्नान कर रहा कांवरिया डूबा
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा का रहने वाला है डूबा किशोर
अयोध्या। सरयू में स्नान कर रहे दो कांवरिये गुरुवार को नदी में डूब गये। सूचना पाकर तत्काल पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे। तलाश के दौरान एक कांवरिये को तो बचा लिया गया जबकि दूसरे का कुछ पता नहीं चला। दोपहर लगभग 12:30 बजे एक कांवरिया दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम होबापुर जिला बलरामपुर स्नान करते समय सरयू में डूबने लगा।
इस बीच मौके पर मौजूद गोताखोरों ने सरयू में छलांग लगाकर उसको सकुशल बचा लिया। इसके बाद शाम को लगभग 5 बजे सरयू स्नान कर रहा दूसरा कांवरिया अनिल कुमार (14) पुत्र बालकराम निवासी खोडहरे गाेंडा डूब गया। चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि जाल व गोताखोरों आदि के माध्यम से अनिल की तलाश करायी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक अनिल का पता नहीं चल सका था।
लावारिस बैग मिलने से हड़कंप
अयोध्या। नयाघाट चौकी के समीप गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय, नयाघाट प्रभारी श्रीनिवास पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे। जब बैग की तलाशी ली गयी तो बैग में कुछ कपड़े व पन्नियां आदि मिलीं, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। छानबीन में एक वृद्ध श्रद्धालु का बैग होने की बात सामने आयी।