फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uninterrupted power supply to be provided throughout the day on Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव पर पूरे दिन मिलेगी बिजली लापरवाही पर कार्रवाई

Tue, 03 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 03 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Uninterrupted power supply to be provided throughout the day on Deepotsav
अयोध्या। बिजली निगम के चेयरमैन रनवीर प्रसाद ने सोमवार को दीपोत्सव के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। राम की पैड़ी बिजली उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दीपोत्सव पर 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


बिजली निगम के चेयरमैन सोमवार सुबह करीब 11 बजे राम की पैड़ी उपकेंद्र पहुंचे। अधीक्षण अभियंता विनय कुमार और मुख्य अभियंता बृजेश कुमार के साथ उन्होंने दीपोत्सव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां स्थित बिजली के पोल, पैनल आदि देखते हुए सभी पोलों को कवर कराने के निर्देश दिए। किसी भी पोल या स्टे वायर में लीकेज करंट चेक करवाकर दुरुस्त कराने की बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान 25 ड्यूटी स्थल चिह्नित किए गए, जहां 24 घंटे अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। आयोजन के दौरान संसाधनों के इंतजाम की जानकारी ली। स्टोर 24 घंटे सक्रिय रखने, स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर और ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था दुरुस्त रखने, आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को ड्यूटी स्थलों पर रिजर्व रखने आदि के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होकर वह लखनऊ रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed