{"_id":"596519f24f1c1b3d488b4758","slug":"21499798002-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद गिरे पेड़, ढही मकान की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद गिरे पेड़, ढही मकान की छत
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से पेड़ गिरा तो कहीं छत
मवई (फैजाबाद)। रुदौली तहसील क्षेत्र में सोमवार को दिन-रात हुई बारिश के बाद सड़क पर पेड़ गिरने से दो स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया। इसके साथ ही एक मकान की छत और वन विभाग का कमरा भी ढह गया।
मवई थाना क्षेत्र में उमापुर दुल्लापुर रोड व मवई-पटरंगा मार्ग पर मानापुर गांव के पास सोमवार रात शेरपुर गांव के पास शीशम का एक पेड़ गिर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। वन विभाग की टीम ने पेड़ कटवाकर आवागमन बहाल कराया।
वहीं, सोमवार देर शाम बसौली पौधशाला में बना मुख्य वन संरक्षक का कमरा अचानक ढह गया। इसकी चपेट में आकर कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। दूसरी ओर पटरंगा थाना क्षेत्र के धमोरा गांव में मंगलवार सुबह संतोष सिंह के मकान की छत ढह गई। गनीमत रही कि छत गिरने से पहले ही लोग सतर्क हो गए थे जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ।