फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 07 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब
हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में मंगलवार को हनुमानगढ़ी में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला मध्यरात्रि हनुमान जन्म तक जारी रहा। वहीं संपूर्ण रामनगरी श्रद्धालुओं से पटी रही।

हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रवेश मार्ग से लेकर गर्भगृह तक लगी भक्तों की कतार आस्था के चरमोत्कर्ष का गवाह बन रही थी। भक्तों के चेहरे पर अपने आराध्य के दर्शन के लिए व्याकुलता स्पष्ट प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन


संपूर्ण हनुमान गढ़ी परिसर हनुमान जी के जयकारों से गूंजता रहा तो वहीं प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों की बेसब्री प्रशासन के लिए समस्या का सबब भी बनती जा रही थी। उधर, भारी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूटते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग बली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में मध्यरात्रि जैसे ही घड़ी की सुई रात 12 पर पहुंची, हनुमानगढ़ी परिसर हनुमानजी के जयकारों से गूंज उठा। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के पर्व पर हनुमंतलला का जन्मोत्सव अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

बासुदेवघाट स्थित हनुमानबाग में सायं गोधुरिया बेला में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के महंत जगदीश दास ने बताया कि अयोध्या में सिर्फ हनुमानबाग में गोधूरिया बेला में बजरंगबली का प्राकटोत्सव मनाया जाता है।


इस दौरान रसिक हनुमानजी का विशेष श्रृंगार कर उनका पूजन-अर्चन किया गया। वहीं, बड़ा स्थान रामकोट, श्रीरामबल्लभाकुंज, हनुमत निवास, रंग महल, हनुमत सदन, हनुमान टेकरी, रंगवाटिका, कोशलेस सदन, मणिरामछावनी, जानकीमहल, विश्वविराट राघव मंदिर, दर्शन भवन सहित अन्य मंदिरों में हनुमत जयंती पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ आदि विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed