फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   वन विभाग ने समदा झील में बनाया स्मृति वन क्षेत्र

वन विभाग ने समदा झील में बनाया स्मृति वन क्षेत्र

Sun, 22 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने समदा झील में बनाया स्मृति वन क्षेत्र
सोहावल। समदा झील का सौंदर्यीकरण कर पक्षी विहार केंद्र के रूप में विकसित करने के लिये बनाई गई योजना में शनिवार को एक कड़ी और जुड़ गई। वन महोत्सव के माध्यम से झील परिसर में स्मृति वन क्षेत्र बनाकर 11 हजार पेड़ लगाने की शुरूआत सांसद के साथ डीएम, एसएसपी सहित विधायक ने पौधरोपण कर की।
विज्ञापन

करीब 11 हेक्टेयर में फैली समदा झील को पक्षी विहार केंद्र बनाने की योजना को पंख लग गए हैं। डीएम डॉ. अनिल कुमार और जिला वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह की पहल पर बनाए गए स्मृति वन क्षेत्र में पहुंचे अधिकारियों के साथ एनसीसी के बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने अपनों की याद में सैकड़ों पौधे लगाए। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 15 अगस्त तक 9 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा है उसी के तहत आज यहां वृहद वृक्षारोपण का कार्य हुआ है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मंडल में 39.44 लाख पौधे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, बीकापुर विधायक शोभा सिंह, डॉ. अमित सिंह चौहान, क्षेत्रीय वनाधिकारी विक्रमजीत, उप प्रभागीय वनाधिकारी एके सिंह, वन क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह, राजेश कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह, पूर्व अध्यापक भीम सिंह, स्काउट गाइड से तमाम बच्चे ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा
-डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि 15 अगस्त तक प्रतिदिन जनसहभागिता से वृक्षारोपण का कार्य कराया जाएगा। ग्राम मोईया कपूरपुर सहित चार ग्राम सभाओं से जुड़ी बड़े क्षेत्रफल में फैली इस झील के आसपास दस हजार से अधिक उपयोगी पौधों को रोपित कर संरक्षित किया जा रहा है। 5 वर्ष बाद इसे ग्राम सभा को हस्तांरित कर दिया जाएगा। जिसकी उपज से ग्रामवासियों की आजीविका में वृद्धि होगी। इसके साथ ही यह एक ग्रीन बेल्ट व पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed