फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   200 Namo apps will be installed at every booth in the city

Ayodhya News: शहर के हर बूथ पर 200 नमो एप कराएंगे इंस्टाॅल

Sat, 16 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 16 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
200 Namo apps will be installed at every booth in the city
अयोध्या। भाजपा के महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के हर बूथ पर 200 व ग्रामीण क्षेत्र के हर बूथ पर 100 लोगों के मोबाइल पर नमो एप इंस्टाॅल करवाया जाए। महानगर के प्रत्येक पदाधिकारी को 200 एप इंस्टाॅल करने का लक्ष्य दिया गया है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी होगी कि वह हर शैक्षिक संस्थानों के बाहर कैंप लगाकर छात्रों को इससे जोड़े।
विज्ञापन

महानगर प्रभारी शनिवार को सहादतगंज स्थित कार्यालय पर नमो एप की कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में पार्षदों व चुनाव हारे पार्षद प्रत्याशी कैंप लगाएं। सभी जनप्रतिनिधियों को अपने स्तर पर कैम्प लगाना है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो एप से जोड़ना है। एप के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश व सरकार की उपलब्धियां सीधे आम जनता तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नमो एप की पार्टी कार्यालय से माॅनीटरिंग की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, डाॅ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, उप सभापति जयनारायन सिंह, परमानंद मिश्र, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्य, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, नंद कुमार सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, वासुदेव मौर्य, डाॅ. राकेश मणि त्रिपाठी, आशा गौड़ व अनीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed