फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Fri, 21 Dec 2018 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
खुशी का कथक व नीलम का गायन सर्वश्रेष्ठ
विज्ञापन

अयोध्या। उप्र संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य संभागीय प्रतियोगिता शहर के उदया पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता में बाल वर्ग के ख्याल गायन में त्विषा बनर्जी प्रथम, आस्था तिवारी द्वितीय व आस्था शुक्ला तृतीय रहीं। तबला वादन में लक्ष्य टेक चंदानी प्रथम, अनुभव पांडेय द्वितीय रहे।
विज्ञापन


किशोर वर्ग में ख्याल गायन में अनन्या पांडेय एवं उस्मीत सिंह प्रथम, अपर्णा यादव एवं काजल सिंह द्वितीय एवं फारुकी तृतीय रहीं। ठुमरी गायन में विष्णु कुमार झा प्रथम, पद गायन में शुभांगी श्रीवास्तव, तबला वादन में सुंदरम पांडेय, कथक नृत्य में खुशी श्रीवास्तव, पखावज वादन में कौशकी झा, युवा वर्ग के पद गायन में नीलम पाठक, सितार वादन में मिताली मुखर्जी प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ उदया पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अपूर्वा त्रिपाठी व प्रधानाचार्य जीवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अजय कुमार, मनोज कुमार, राघवेंद्र कुमार, सुषमा गुप्ता, संयोजिका डॉ. कल्पना, सुजीत बर्मन, पद्माकर चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed