फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पारा पहुंचा 43 डिग्री, गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

पारा पहुंचा 43 डिग्री, गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पारा पहुंचा 43 डिग्री, गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड
पारा पहुंचा 43 डिग्री, गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन

फैजाबाद। प्री मानसूनी बौछारों की उम्मीद पर मंगलवार को पुरवा हवा ने पानी फेर दिया। जबकि पूरे दिन आग उगल रहे सूरज ने पांच साल की गर्मी का रिकॉर्ड का ध्वस्त कर दिया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जब तक पुरवा हवा चलेगी, तब तक पारा और चढ़ेगा। मानसूनी बारिश 15 से 18 जून के बीच उड़ीसा-बिहार के रास्ते बलिया-देवरिया-वाराणसी से यूपी में प्रवेश करने की संभावना है।
आग उगल रहे सूरज के ताप से मंगलवार को सभी पस्त दिखे। अचानक पारा 3.5 डिग्री चढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसी के साथ पुरवा हवा चलने से आसमान में बादल भी छंट से गए। प्री मानसूनी बारिश पर पुरवा हवा ने पानी फेर दिया। पूरे दिन लोग गर्मी से बचने की छांव खोजते दिखे। बदले विंड पैटर्न और मौसमी उठापटक के बीच अगले एक सप्ताह के भीतर सीजन की पहली मानसूनी बारिश पड़ सकती हैं। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ तिवारी के मुताबिक उड़ीसा से बिहार के रास्ते मानसून 15 जून से 18 जून के बीच पूर्वी यूपी में दस्तक देगा। अभी तक बारिश अच्छी होने का संकेत है। फिलहाल बादलों की आवाजाही लगी है, मगर पुरवा हवा चलने तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


वर्षवार अधिकतम तापमान पर नजर-
वर्ष डिग्री सेल्सियस
2014 41.5
2015 42
2016 40
2017 42
2018 43

बिजली भी दे रही दगा, गर्मी से बुरा हाल
शहर से लेकर ग्रामीणांचल क्षेत्रों में इस भीषण गर्मी में बिजली भी दगा रही है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अधीक्षण अभियंता एएस रघुवंशी के अनुसार इन दिनों इमरजेंसी रोस्टिंग अधिक हो रही है। दर्शननगर व सोहावल प्रेषण खंड में दिक्कतों की वजह से समस्या है, जल्द ही परेशानी दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed