{"_id":"59f61ed14f1c1b0d698b8232","slug":"181509301969-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर के बिना अधूरी सी दिखती है अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर के बिना अधूरी सी दिखती है अयोध्या
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। विश्वशांति आश्रम में संचालित रामनाम महायज्ञ व अन्य धार्मिक आयोजनों में शिरकत करने पहुंचे अप्रवासी भारतीय अयोध्या की धार्मिक आभा से खासे प्रभावित व प्रफुल्लित हैं। पर उन्हें अयोध्या में राममंदिर की कमी अखरती है।
अप्रवासी भारतीयों ने कहा कि जहां भगवान राम पैदा हुए हैं, उनकी जन्मभूमि पर एक मंदिर नहीं बन पा रहा है। अयोध्या राममंदिर के बिना अधूरी सी दिखती है।
आस्ट्रेलिया निवासी कमल प्रसाद ने कहा कि अयोध्या की महिमा अपार है। मैंने रामायण, रामचरित मानस दोनों का अध्ययन किया। रामचरित्र पढ़कर अहसास हुआ कि राम ही जीवन के आधार हैं।
वे कहते हैं कि अयोध्या आकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई तो मन खिन्न सा हुआ। अब राम को टेंट से बाहर आना चाहिए।
कनाडा निवासी सतीश लाल ने भी अयोध्या में रामंमदिर की इच्छा जताई। वे कहते हैं कि राममंदिर की कमी अयोध्या में अखरती है।
जिस दिन राममंदिर का निर्माण हो जाएगा, अयोध्या परम वैभव को प्राप्त कर लेगी। किवी की रहने वाली मोनिका भी राममंदिर निर्माण की बात कहती हैं।
वे कहती हैं सुना है कि राममंदिर को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। अयोध्या में नहीं तो फिर राममंदिर कहां बनेगा। परिवार संग सिडनी से रामनाम महायज्ञ में शामिल होने पहुंची ज्योतिमा कहती हैं कि रामनाम लेने मात्र से ही एक अलग ही अनुभूति होती है।
विज्ञापन
राम की जन्मस्थली में भव्य राममंदिर तो होना ही चाहिए, जहां भक्त अपने प्रभु के समक्ष मनोकामना प्रकट कर सकें।
विश्व की कल्पना है अयोध्या में राममंदिर : लक्ष्मण दास
अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य लक्ष्मण दास कहते हैं कि विश्व के लोगों की कल्पना है कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होना चाहिए।
राममंदिर की कमी अयोध्या ही नहीं संपूर्ण विश्व को अखरती है। वे कहते हैं कि कई देशों में रामकथा कह चुका हूं। हर कोई राममंदिर निर्माण को लेकर सवाल करता है।
पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध में घुल मिल चुके भारतीय मूल के लोगों को अपनी मौलिक संस्कृति में रचते बसते देखकर मन को प्रसन्नता की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी से हमारी अपेक्षा है कि राममंदिर का निर्माण जल्द हो।