{"_id":"5d6ea0538ebc3e93b532ac10","slug":"18-teachers-will-be-honored-faizabad-news-lko4796730172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर 18 शिक्षकों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर 18 शिक्षकों का होगा सम्मान
विज्ञापन
अयोध्या। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 18 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। तुलसी स्मारक भवन में दोपहर तीन बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में विषयगत संगोष्ठी के साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
समारोह सत्यार्थ भारत सेवा मिशन, महर्षि वाल्मीकि फाउंडेशन तथा सरयू सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम आयोजक तथा सत्यार्थ भारत सेवा मिशन के संयोजक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि चयन हेतु संभावित सूची में शामिल करीब 50 शिक्षकों में से चयन समिति ने 18 नामों पर अपनी संस्तुति प्रदान की है।
दो वर्गों में वर्गीकृत इस पुरस्कार के तहत चार व्यक्तियों को शिक्षक गौरव सम्मान जबकि चौदह शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लल्लू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय एवं अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित जी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंगमहल मंदिर के महंत राम शरण दास जी करेंगे।