फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में गूंजा हर-हर, बम-बम

रामनगरी में गूंजा हर-हर, बम-बम

Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रामनगरी में गूंजा हर-हर, बम-बम
हाईवे समेत सभी मार्गों व सरयू घाट तक सुबह से लगी भीड़
विज्ञापन

अयोध्या। बोल बम का नारा है, भोला एक सहारा है व बोल बम के नारों से रामनगरी अयोध्या गुंजायमान है। हालांकि गुरुवार सुबह कांवरियों की संख्या कम रही लेकिन दोपहर होते-होते अयोध्या भगवामय हो गई। इस दौरान बस्ती-गोंडा व अंबेडकरनगर से करीब 10 हजार बाइक व छोटे-बड़े वाहनों पर सवार होकर करीब 35 से 40 हजार कांवरिए अयोध्या पहुंचे।

ये क्रम देर रात तक जारी रहा, रात तक ये आंकड़ा लाख से ऊपर पार गया। कांवरियों के रेले से पूरी अयोध्या शिवमय हो गई, जय श्रीराम के नारों से गूंजने वाली अयोध्या बोल बम के नारों से गूंजने लगी। लाउडस्पीकर व डीजे की धुन, भोलेनाथ के अलौकिक स्वरूप से गाड़ियों में सजी हुई झांकियां व ऊं नम: शिवाय लिखी हुई टीशर्ट पहने हुए कांवरिए सावन की मनोहारी छटा बिखेर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान कांवरियों ने सर्वप्रथम सरयू स्नान किया, उसके बाद पूजन कर राम की पैड़ी पर नागेश्वर नाथ समेत हनुमानगढ़ी, कनक भवन व मुख्य धार्मिक स्थलों का दर्शन किया, इसके बाद अपने-अपने कांवर में जल भर अपने कंधे पर रख गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि इस दौरान बस्ती से आने वाले कांवरिए बस्ती के भदेश्वरनाथ, गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर और दुखहरन नाथ मंदिर व अंबेडकरनगर के शिवबाबा धाम पर सरयू जल से भोले का जलाभिषेक करते हैं।

सख्त हुई सुरक्षा व्यवस्था, दूसरे दिन भी हाईवे बंद
पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, विशेषकर सरयू तट व नयाघाट समेत अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम दिखाई पड़े। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर स्थित ओवरब्रिज से नयाघाट तक के करीब डेढ़ किमी. के रास्ते पर बीच में बैरीकेडिंग की कई है, इसके अलावा मेला क्षेत्र में कांवरियों के वाहन को छोड़कर अन्य किसी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।

इस दौरान अयोध्या से बस्ती-लखनऊ-अंबेडकरनगर व रायबरेली हाईवे पूरी तरह से बंद रहे। मेला के सुरक्षा अधिकारी एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुरक्षा का घेरा और सख्त कर दिया गया है, सादे कपड़ों व खुफिया पुलिस के जवान हर स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं। कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।

घूमते रहे टैम्पो व ई-रिक्शा, बजता रहा डीजे
यातायात पुलिस द्वारा किए दावे को धत बोलते हुए गुरुवार को शहर के भीतर टैम्पो व ई-रिक्शा वाले बेखौफ घूमते रहे। जबकि ट्रैफिक पुलिस द्वारा 19 से 22 जुलाई तक शहर के भीतर किसी भी वाहन को न चलने का ऐलान किया गया था। इसके अलावा अयोध्या से फैजाबाद हाईवे पर भी छोटे व बड़े डग्गामार वाहन गुजरते दिखाई पड़े।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार द्वारा डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगाने के बाद भी पिकअप व डीसीएम वाहनों पर डीजे बजते दिखाई पड़े। आश्चर्य की बात ये रही कि ये डीजे लगे वाहन सरेआम अधिकारियों के सामने शोर मचाते गुजरते रहे और वे महज तमाशबीन बने रहे।

हाईवे पर वाहन रोकने पर यात्रियों का प्रदर्शन
अयोध्या के बूथ संख्या चार के पास से अयोध्या में सिर्फ कांवरियों के वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान अयोध्या दर्शन को आए श्रद्धालुओं के वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते बाहर से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें वहां से करीब चार किमी. का पैदल सफर कर अयोध्या आना पड़ा।


वहीं, यह देख कुछ यात्रियों का गुस्सा फू ट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन व नारेबाजी कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान इलाहाबाद से आए यात्री अनुराग मिश्रा, गोंडा के सूरज गोस्वामी, दुबौलिया बाजार बस्ती के धर्मेंद्र सिंह, अंकित पांडेय व बाबू सिंह ने रोष जताते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में लोग पैदल कहां तक जाएंगे, सरकार को इसके इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed