{"_id":"5a566e064f1c1b13198b45b6","slug":"161515613702-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 17 को
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 17 को
फैजाबाद। मंडलीय स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 17 जनवरी को होगा। इसके लिए 12 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। कमिश्नर मनोज मिश्र के मुताबिक स्थानीय जिला प्रशासन के माध्यम से मंडल फैजाबाद में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 17 जनवरी को पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक किया जाएगा। प्रतियोगी दल शेष रहने पर 18 जनवरी को भी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के निर्णायक, मंडल के अध्यक्ष, पांच सदस्य और एक सदस्य सचिव होंगे। बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सभी कलाकार दल के सदस्य दल नायक के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर 12 जनवरी तक मंडल मुख्यालय के जिला सूचना अधिकारी कार्यालय फैजाबाद में जमा करना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप और विस्तृत जानकारी सांस्कृतिक विभाग की वेबसाइट पर भी मौजूद है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। ब्यूरो