{"_id":"597245404f1c1bbe618b45fe","slug":"161500661056-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ट्रामा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ट्रामा रेफर
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात बाग में शराब पीते समय हुआ विवाद
हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चमैला में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। परिवारजनों द्वारा युवक को घायलावस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत गंभीर होने की वजह से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे ग्राम चमैला निवासी स्वदेश उर्फ कल्लू यादव व गांव के राजकुमार और मिठाईलाल स्कूल के सामने बाग में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कल्लू व राजकुमार में तकरार शुरू हो गई, बात बढ़ने लगी तो राजकुमार ने कल्लू पर तमंचे से लगातार तीन फायर झोंक दिया।
इनमें से एक फायर मिस हो गया, जबकि दो गोली कल्लू के पेट के ऊपर बायीं तरफ पसली में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ भागे तो देखा कि कल्लू जमीन पर गिरा था और उसके पेट से खून बह रहा था। स्थानीय लोगों ने यूपी-100 पर सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व परिवारजनों ने कल्लू को सीएचसी और वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे भूमि विवाद व एक महिला से प्रेमप्रसंग की चर्चा है। वहीं, पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेने की चर्चा है।
इनायतनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी परिवारजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर के लिए सिपाही को लखनऊ भेजा गया है।