{"_id":"596fa5e74f1c1b9c4b8b472e","slug":"161500489191-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने फूंका नरेश अग्रवाल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने फूंका नरेश अग्रवाल का पुतला
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राज्यसभा सदस्य द्वारा संसद में दिए गए बयान पर बिफरे भाजपाई
फैजाबाद। राज्यसभा में सपा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा दिए गए हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अमर्यादित बयान की भाजपा ने घोर निंदा की हैं। आक्रोशित भाजपा नेताओं ने रिकाबगंज स्थित हनुमानगढ़ी के सामने नरेश अग्रवाल का पुतला दहनकर आक्रोश जताया।
जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि सपा हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति की पक्षधर रही है, निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाने से लेकर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, आजम खां, नरेश अग्रवाल जैसे सरीखे नेताओं ने दर्जनों बार धर्म के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
जिसका जवाब पिछले चुनाव में जनता ने दे दिया हैं। मोर्चा जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सपा नेता अपना जनाधार समाप्त होते देख बौखलाहट में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की नियत से अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुतला दहन कार्यक्रम में संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, सुधीर नाग चौरसिया, कमलेश श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह राजू, ज्ञान केसरवानी, अमल गुप्ता, आकाश गुलानी, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे।