{"_id":"5cf40501bdec22071c2e0eab","slug":"15594959338-faizabad-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवा हवाओं से बढ़ी उमस, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवा हवाओं से बढ़ी उमस, बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। लगातार तीन दिन से चल रही पुरवा हवा से रविवार को भी भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। रात को गर्मी का प्रकोप होने से रात काटना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने अब गर्मी से कुछ राहत मिलने के संकेत दिए हैं। अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
तेज धूप व भीषण गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिन से चल रही उत्तरी-पूर्वी हवा से वायुमंडल में कुछ नमी आने से दिन का तापमान तो घटा है, लेकिन रात के तापमान में इजाफा हुआ है।
वहीं, इन हवा से बढ़ी उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। रविवार को सुबह से ही लोग पसीने से तंग दिखे। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया, हालत और खराब होते गए। तेज धूप से रविवार होने के कारण भी लोग घरों में ही दुबके रहे। चार बजे के बाद ही लोग घरों से निकलने का साहस जुटा पाए।
विज्ञापन
पुरवा हवाओं की वजह से रविवार को तापमान में 0.5 डिग्री की कमी देखी गई और अधिकतम तापमान 38.5 रिकार्ड किया गया। वहीं रात का तापमान का तापमान एक डिग्री वृद्धि के साथ 27 रहा।
आर्द्रता अधिकतम 65 व न्यूनतम 32 प्रतिशत रही। अब मौसम विभाग ने गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। काले बादलों का डेरा रहने की संभावना है।