{"_id":"5b16cc644f1c1b644d8b4e38","slug":"151528220772-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप के दस दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप के दस दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग का शुभारंभ
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप के 10 दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग का शुभारंभ
अयोध्या। विश्वहिंदू परिषद के दस दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग का शुभारंभ मंगलवार की देर शाम कारसेवकपुरम अयोध्या में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुम चंद द्वारा किया गया।। पहले दिन परिचय सत्र में कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ। विहिप के संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन परिचय सत्र का आयोजन किया गया। बताया कि 15 जून तक चलने वाले शिक्षा वर्ग में चार प्रांत गोरखपुर, कानपुर, अवध और काशी के विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नए पुराने कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को बौद्धिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक रूप से मजबूत बनाने की सीख दी जाएगी तथा संगठन व समिति के विस्तार पर चर्चा होगी। बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग दिनों में विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे, चंपत राय सहित अन्य शामिल होंगे। इस अवसर पर अवसर पर विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, राजेंद्र सिंह पंकज, विभाग संगठन मंत्री भोलेंद्र जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।