फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामलला के तिरपाल की डोरियां कसीं

रामलला के तिरपाल की डोरियां कसीं

Sun, 04 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रामलला के तिरपाल की डोरियां कसीं
रामलला के तिरपाल की डोरियां कसीं
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि के अधिग्रहीत परिसर में रविवार को आयोजित निरीक्षण दिवस में पुराविदों ने उत्खनित क्षेत्र का जायजा लिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्त पर्यवेक्षक जस्टिस अमरजीत त्रिपाठी व जस्टिस इरफान अहमद के साथ पक्षकारों की मौजूदगी में हुए निरीक्षण में विराजमान रामलला के तिरपाल के साथ उत्खनित क्षेत्र में लगे तिरपाल को भी व्यवस्थित कराया गया। डोरियों को कसा गया।

इसके अतिरिक्त संबंधित क्षेत्र में घास-फूस साफ कराई गई। इसके अतिरिक्त अधिग्रहीत क्षेत्र में स्थित मानस भवन के कमरा नंबर 61 व टिन शेड में सुरक्षित रखे गए पुरातात्विक महत्व के सामानों की जांच की गई व उन पर रासायनिक लेप भी लगाए गए। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक अधिग्रहीत क्षेत्र में हुए उत्खनन के दौरान पुरातात्विक महत्व के निकले सामान की जांच प्रत्येक तीन महीने में की जाती है। निरीक्षण के अवसर पर मंडलायुक्त मनोज मिश्र, पक्षकार हाजी महबूब, महंत धर्मदास, रणजीत लाल वर्मा, बादशाह खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed