{"_id":"5a526f044f1c1b35338b70f1","slug":"151515351812-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने किसान को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने किसान को कुचला, मौत
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत
मसौधा (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा-सोहावल तहसील मार्ग पर पिपरा ताल के पास रविवार शाम ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे किसान को कुचल दिया। इसमें किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग निकला। मृतक किसान की पहचान 40 वर्षीय रामदास निवासी राजेपुर माफी थाना पूराकलंदर के रूप में हुई है। पूराकलंदर थाने के एसआई श्रीनिवास पांडे ने बताया कि घटना रविवार शाम 7 बजे के आसपास की है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के राजेपुर माफी निवासी रामदास भदरसा बाजार से सब्जी खरीद कर घर जा रहे थे। पिपराताल के पास पीछे से जा रहे पालेसर युक्त ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। इसमें रामदास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है, ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।