{"_id":"5c71800abdec224e21135f35","slug":"141550942218-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बनेगा सेप्टिक टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बनेगा सेप्टिक टैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बनेंगे सेप्टिक टैंक
अयोध्या। जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 6.10 लाख की लागत से सेप्टिक टैंक बनाया जाएगा। जिला प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र भेजा है।
जिले में कुल दस कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं जिनमें नि:शुल्क व गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ तमाम मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। पुराने पांच विद्यालय क्रमश: अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज, मवई, मिल्कीपुर एवं रुदौली में सेप्टिक टैंक के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
1.22 लाख प्रति सेप्टिक टैंक के हिसाब से लागत मूल्य निर्धारित करके मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यदायी संस्था नामित करने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सेप्टिक टैंक के निर्माण के लिए लागत मूल्य का निर्धारण करके आरईएस विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा।