{"_id":"5bc388e1bdec22693b022df4","slug":"141539541217-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%या देवि सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%या देवि सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता...
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
अयोध्या। मां के जयकारों से जुड़वा शहर भक्तिमय हो उठा है। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने स्कंदमाता का पूजन कर सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। मां के दर्शन के लिए देवी मंदिरों में भोर से ही भक्त पहुंचने शुरू हो जाते हैं। शहर से गांव तक मां भगवती के जयकारे लग रहे हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के कई मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है तो कहीं भंडारा हो रहा है।
बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, सावन की बरसे बदरिया, मां मुरादे पूरी कर दो हलुवा बाटूंगी जैसे भजन देवी मंदिरों में सुनाई दे रहे हैं। रविवार को सिद्धपीठों बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली, शीतला माता मंदिर, जालपा देवी, पाटेश्वरी देवी, मरी माता, गुरगाइन माता मंदिर, मां हट्ठी का मंदिर, ईशू माता का मंदिर और दुर्गा पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं की झलक पाने के लिए खासी तादात में लोग जुटे रहे। छोटी देवकाली मंदिर में प्रतिदिन शाम 8 बजे होने वाली महाआरती में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है।