फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   14 houses collapsed due to rain

बारिश से 14 घर ढहे, बिजली से दो महिलाएं झुलसीं

Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
14 houses collapsed due to rain
अयोध्या। तेज बारिश ने रविवार को खूब कहर बरपाया। मवई के सैदरपुर में मिट्टी की दीवार गिरने से छह लोग दब गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। वहीं, कुमारगंज इलाके में बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा मवई के कोटिया गांव में 11 व रुदौली के एक गांव में छप्पर के दो मकान गिर गए। वहीं, दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बारिश के बीच तेज हवाएं चलने से धान की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को औसतन 65 मिमी. बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सोहावल में 90 मिमी. दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश का कहर रुदौली तहसील के सैदपुर में देखने को मिला। यहां दो सगे भाइयों राम पाल और जसपाल के घर की कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 6 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव, एडीएम गोरेलाल, एसडीएम विपिन सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी खैरनपुर में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने तीन लोगों की गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
घायलों में ममता (14) पुत्री चंद्रिका, रोशन (13) पुत्र जसपाल, फूलमता (56) पत्नी चंद्रिका, नीलम (35) पत्नी मालिक राम, रामसमुझ पुत्र लाल रावत व रामपाल शामिल हैं। इनमें से नीलम, फूलमता व राम समुझ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम ने बताया कि पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी।
अमरगंज संवाददाता के अनुसार अमानीगंज के कोटिया गांव में रविवार बारिश के दौरान 11 लोगों के कच्चे मकान ढह गए। क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञान प्रकाश दूबे ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। वहीं, रुदौली तहसील के देवीगंज गांव में निवासी शेष कुमार सिंह व हरिशचंद का छप्पर का मकान गिर गया। इसमें उनकी पूरी गृहस्थी दब गई। एडीएम वित्त व राजस्व जीएल शुक्ला ने बताया कि सभी तहसीलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
बिजली से दो महिलाएं झुलसीं
कुमारगंज। तिदौली गांव निवासी आसाराम गांव के बाहर बाग में कच्चा घर बनाकर अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी चौबाइन (45) अपनी बहू सानिया के साथ घर के अंदर बैठी थी। आसाराम के अनुसार उसी बीच उसके बेटे का मेरठ शहर से फोन आया था। बहू सानिया फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच घर के सामने बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आकर सानिया व पास में बैठी उसकी सास चौबाइन झुलस गईं। परिवारीजन उसे एक स्थानीय प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।
मूसलाधार बारिश ने किसानों पर ढाया कहर
सोहावल। मूसलाधार बरसात ने किसानों पर कहर बरपाया। यहां पर करीब 90 मिमी. बरसात हुई। इससे किसानों की खड़ी गन्ना और धान की फसल को नुकसान हुआ है। अर्थर निवासी किसान ओपी सिंह, अनुज सिंह, महोली गुलालपुर निवासी आरके पांडेय, मंगलसी के राजेन्द्र वर्मा आदि किसानों का कहना है जो फसल पहले लगाई गई थी वह हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई है। धान की कुछ फसल में केवल पुआल ही हाथ आएगा। तहसीलदार वीके सिंह ने बताया बरसात के कारण अभी कही से किसी अनहोनी की सूचना नहीं है। खराब हुई फसलों का आकलन राजस्व कर्मियों से करा लिया जाएगा।

जिले में हुई औसतन 61 मिमी बरसात
एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार रविवार को जिले भर में औसतन 61 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और बरसात भी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed