फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   14.50 lakh English liquor caught, smugglers absconding

14.50 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी,तस्कर फरार

Sat, 17 Jul 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
14.50 lakh English liquor caught, smugglers absconding
अयोध्या। एक मिनी ट्रक से हरियाणा से बिहार जा रही लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब को पटरंगा पुलिस ने पकड़ी है। हालांकि शराब तस्कर व वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

अलग-अलग ब्रांडों की बरामद की गई 5928 बोतल शराब की कीमत 14.50 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने शराब जब्त कर तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पटरंगा पुलिस को गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक से अंग्रेजी शराब हरियाणा से बिहार तस्करी के लिए जा रही है। सूचना मिलते ही पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह व हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ हाईवे पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब से लदा मिनी ट्रक बैरियर को तेज रफ्तार में पार कर गया। इस पर पुलिस ने मिनी ट्रक का करीब तीन किलोमीटर तक पीछा किया। इस पर चालक ने पुरेशाहलाल ओवर ब्रिज के पास वाहन छोड़कर तस्कर सहित फरार हो गया।

पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि एक मिनी ट्रक से अंग्रेजी शराब की अलग-अलग ब्रांडों की 5928 बोतल पकड़ी गई हैं। जिसकी कीमत 14 लाख 50 हजार रुपये है। यह हरियाणा से बिहार तस्करी के लिए जा रही थी। तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed