फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   2079 बूथों पर चला नए मतदाता बनाने का अभियान

2079 बूथों पर चला नए मतदाता बनाने का अभियान

Mon, 25 Feb 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
2079 बूथों पर चला नए मतदाता बनाने का अभियान
अयोध्या। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नए मतदाता बनाने के लिए 2079 बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। हर बार के अभियान की तरह इस बार बीएलओ व संबंधित कर्मचारी तैनात रहे, लेकिन युवा मतदाताओं की आमद अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया है कि विशेष अभियान के तहत जिले के सभी बूथों पर बीएलओ तैनात रहे।
विज्ञापन



जिले में चुनाव से पूर्व युवा व छूटे लोगों को मतदाता बनाने के लिए सोमवार को निर्वाचन आयोग की ओर से बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। शहर के बूथों पर दोपहर बाद इक्का-दुक्का युवा नए मतदाता बनने के लिए दिखाई दिए। फोबर्स इंटर कॉलेज के बूथ पर निधि सोनी, अनूप कुमार सोनी, धीरेंद्र कुमार व अनूप मिश्रा ने नए मतदाता बनने के लिए फार्म भरा। अमर उजाला से बातचीत में सभी ने बताया है कि वह मतदाता बनकर देश के भाग्य का फैसला करने में अपनी भागीदारी चाहते हैं।
विज्ञापन




इसके अलावा शहर के जीजीआईसी, जीआईसी, मनोहरलाल इंटर कॉलेज, डायट, बापू बालिका इंटर कॉलेज, साहबदीन सीताराम बालिका इंटर कॉलेज, आर्दश इंटर कॉलेज सहित शहर के सभी बूथों पर बीएलओ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत रविवार को चुनाव बूथों पर बीएलओ की टीम मतदाता सूची में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं का नाम शामिल करने, विलोपन और संशोधन करने के लिए लगी रही। लेकिन अधिकांश बूथ पर लोगों के न आने से सूने रहे। वहां तैनात बीएलओ मतदाताओं का इंतजार ही करते रह गए।


बीकापुर तहसील के निर्वाचन रजिस्टर कानूनगो ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 398 मतदान केंद्र हैं, जिसमें 284 गोसाईगंज और 114 बीकापुर विधान सभा क्षेत्र में शामिल हैं। रविवार को सभी जगहों पर नए मतदाताओं का नाम शामिल करने के साथ मतदाता सूची में संशोधन कराने और नाम हटाने के लिए प्रारूप 6, 7 और 8 आवेदन फार्म भराने हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर बीएलओ की तैनाती की गई थी। लेकिन लोग काफी कम संख्या में पहुंचे।


बीकापुर नगर पंचायत के भारती इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर चार चुनाव बूथ बनाए गए हैं। बूथ संख्या 374 पर एक भी फॉर्म नहीं भरा गया। बीएलओ रामतेज खाली बैठे रहे। बूथ संख्या 375 पर बीएलओ गिरजावती की जगह उनके पति रामदत्त मिले। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मात्र एक प्रारूप 6 फार्म रेखा यादव तेंदुआ माफी का भरा गया है।


बूथ संख्या 376 पर बीएलओ बबलू मौजूद मिले, उन्होंने बताया कि सूची में नाम बढ़ाने के लिए 3 प्रारूप 6 आवेदन फार्म तथा मतदाता सूची में नाम हटाने के लिए एक प्रारूप 7 आवेदन फार्म जमा हुए हैं। इसी प्रकार बूथ संख्या 377 पर बीएलओ हरि प्रताप सिंह ने बताया कि सूची में नाम बढ़ाने के लिए मात्र एक प्रारुप 6 आवेदन फार्म जमा हुए हैं।



बीकापुर नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बीकापुर मतदान केंद्र पर तीन चुनाव बूथ बनाए गए हैं। बूथ संख्या 371 पर बीएलओ कंचन गुप्ता मौजूद रहीं। यहां मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए प्रारूप 6 का 3 आवेदन फार्म एवं नाम संशोधन के लिए प्रारूप 8 का एक आवेदन फार्म जमा हुआ। बूथ संख्या 372 बीएलओ जियालाल तथा बूथ संख्या 373 पर सुरेश कुमार यादव तैनात मिले। लेकिन यहां एक भी आवेदन फॉर्म नहीं जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed