फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भारत-कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगें: मुख्यमंत्री

भारत-कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगें: मुख्यमंत्री

Wed, 07 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
भारत-कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगें: मुख्यमंत्री
भारत-कोरिया के संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे : योगी
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव के दौरान भारत-दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों का एक नया अध्याय मंगलवार को शुरू हुआ। अयोध्या में कोरिया गणराज्य की महारानी ‘हो’ के स्मारक का शिलान्यास दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से किया।

शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक अवसर है जब भारत में अतीत को एक बार फिर जोड़ने के लिए दीपोत्सव के कार्यक्रम में कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला व उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का आगमन हुआ है। दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को अयोध्या का संबंध नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
विज्ञापन


दोनों देश मिलकर इस सांस्कृतिक संबंध के माध्यम से पारस्परिक, राजनयिक एवं व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। कहा, अयोध्या-कोरिया गणराज्य का ननिहाल हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि दो हजार वर्ष पहले अयोध्या की राजकुमारी दक्षिण कोरिया के राजकुमार के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस स्मृति को कोरिया ने न केवल संजोकर रखा है बल्कि भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से उनको एक नई ऊंचाइयां भी प्रदान कर रही है। दोनों देशों के इस सांस्कृतिक संबंध को नया आयाम देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं।

हमें प्रसन्नता है कि रानी ‘हो’ के स्मारक के नवनिर्माण से लेकर और दीपोत्सव में समारोह में कोरिया गणराज्य के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, अतिथियों का हम स्वागत कर रहे हैं। यह प्रसन्नता का विषय इसलिए भी है कि अयोध्या-कोरिया गणराज्य का ननिहाल हो गया और ननिहाल में हमेशा स्वागत, अभिनंदन की परंपरा रही है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री उड़न खटोले से सरयू तट पर बने हैलीपैड पर उतरे यहां से कोरियाई पार्क पहुंचे। जहां दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक के साथ सरयू तट पर निर्मित महारानी ‘हो’ के स्मारक स्थल पर जाकर उन्हें नमन भी किया।

कोरियाई पार्क के समीप बने मंच पर पहुंचने पर कोरियाई कलाकारों ने कृषक डांस एवं मथुरा, प्रयागराज से आए कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह सहित दक्षिण कोरिया से आया प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।


दक्षिण कोरिया के पर्यटन मंत्री डू जांग हांग ने कहा कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होकर गौरव की अनुभूति कर रहा हूं। दो हजार साल अयोध्या की राजकुमारी कोरिया गणराज्य की रानी बनी थीं। राजा सूरो राष्ट्र के उत्थान की सोच रखने वाले थे, वे धार्मिक भी थे। उन्होंने कोरिया गणराज्य का विश्व में मान बढ़ाया है। भारत-कोरिया नए संबंधों की इबारत गढ़ने का काम कर रहे हैं, अयोध्या उसकी सूत्रधार बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed