{"_id":"5aca5d614f1c1bf0618b65b7","slug":"131523211617-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता ही समाज की प्रगतिशीलता का दर्पण-प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता ही समाज की प्रगतिशीलता का दर्पण-प्रदीप
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकजुटता ही समाज की प्रगतिशीलता का दर्पण : प्रदीप
फैजाबाद। समाज की एकजुटता ही समाज की प्रगतिशीलता का दर्पण है। आज जायसवाल समाज विकास की ओर बढ़ चुका है। जो हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है। यह बातें मानस भवन अयोध्या में उप्र जायसवाल समाज महासभा के प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप भाई जायसवाल ने कहीं।
कार्यक्रम में मौजूद बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उस समाज के शैक्षिक स्तर से होती है। हमें गर्व है कि आज जायसवाल समाज के युवाओं ने कई शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि समाज के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद संजय व मेयर गोरखपुर ने समाज का ध्वज कार्यक्रम स्थल पर फहराया। उसके बाद भगवान सहस्त्रबाहु के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त स्वदेश कुमार को कार्यक्रम के सह स्वागताध्यक्ष मनोज जायसवाल, सरोज जायसवाल आदि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, संतोष जायसवाल, अर्चना जायसवाल, वैश्य विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।