फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवध विवि की कार्यपरिषद में पांच नए सदस्यों का मनोनयन

अवध विवि की कार्यपरिषद में पांच नए सदस्यों का मनोनयन

Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अवध विवि की कार्यपरिषद में पांच नए सदस्यों का मनोनयन
अवध विवि की कार्यपरिषद में पांच नए सदस्यों का मनोनयन
विज्ञापन

फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में सदस्यों की संख्या अब 17 हो गई है। शुक्रवार को वीसी प्रो. मनोज दीक्षित ने पांच नए सदस्यों का कार्य परिषद में मनोनयन किया। हालांकि अभी भी कुलाधिपति की ओर से नॉमिनेट किए जाने वाले चार सदस्यों के पद रिक्त हैं। विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की मीटिंग 31 जनवरी को प्रस्तावित है। शुक्रवार को कुलपति ने डीन कोटे से दो, प्रिंसिपल कोटे से एक और सीनियर लेक्चरर कोटे से दो कार्य परिषद सदस्यों का मनोनयन किया है। डीन कोटे से डॉ. नीता सिंह संकाय अध्यक्ष केएनआई सुल्तानपुर व डॉ. पीके सिंह संकाय अध्यक्ष आयुर्वेद कॉलेज अंबेडकरनगर का मनोनयन किया गया है। साथ ही प्रिंसिपल कोटे से डॉ. धीरेंद्र सिंह प्राचार्य डॉ. राम बहादुर डिग्री कॉलेज गोंडा का मनोनयन किया गया है। इसके अलावा सीनियर लेक्चरर कोटे से डॉ. शुभना वर्मा, विश्वविद्यालय परिसर माइक्रोबायोलॉजी विभाग से व डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह पीएन डिग्री कॉलेज टांडा से मनोनयन किया गया है। इन पांच सदस्यों के मनोनयन के बाद विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्यों की संख्या 17 हो गई है। यह जानकारी कुलपति ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed