{"_id":"5a566e024f1c1b1e198b45cb","slug":"131515613698-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो की मौत, एक चालक तो दूसरा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से दो की मौत, एक चालक तो दूसरा किसान
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड से बच्चों की मौत पर स्कूल होगा जिम्मेदार : मंडलायुक्त
फैजाबाद। मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंडल के पांचों जनपदों की समीक्षा के दौरान सख्त हिदायत दी कि भीषण ठंड में जिला प्रशासन के स्कूल बंद रखने के आदेश का हर-हाल में पालन हो। जहां भी बंदी में स्कूल खोले गए और किसी बच्चे की ठंड लगने से मौत हुई तो बीएसए और डीआईओएस संबंधित स्कूल प्रशासन पर केस दर्ज कराएंगे। ये निर्देश उन्होंने बाराबंकी में हुई छात्र की मौत की खबर का संज्ञान लेते हुए दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा ठंड को देखते हुए स्कूल बंद करने के आदेश दिए जाते हैं। ऐसे में किसी विद्यालय द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जाता है और यदि कहीं किसी बच्चे की मृत्यु हो जाती है तो बीएसए और डीआईओएस द्वारा स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के विरुद्ध धारा अनैच्छित हत्या की धारा 304 के तहत केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना ठीक नहीं है। कड़ाके की ठंड में निश्चित आदेश तक विद्यालय बंद रहने चाहिए।
उन्होंने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में खराब प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि अब राजस्व कर्मी भी प्रसव की सूचना स्वास्थ्य विभाग देंगे, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य व टीकाकरण में लापरवाही न हो। उन्होंने विभागीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा। आरआईजीएस पोर्टल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सरयू व गोमती नदी के किनारे के गांवों को ओडीएफ बनाने, ऋण मोचन, कूड़ा निस्तारण आदि पर आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
कमिश्नर ने मंडल के प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि के निर्माण में तेजी में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की प्रगति असंतोषजनक पाते हुए विशेष प्रयास कर प्रगति लाने के लिए कहा। जनपदों में उद्योग बंधु की बैठक समय से कर उद्योग स्थापना, संचालन व अन्य समस्याओं का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने वाले विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में डीएम फैजाबाद डॉ. अनिल कुमार, अमेठी जिलाधिकारी शकुंतला गौतम, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व बाराबंकी के डीएम समेत सीएमओ व अन्य मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।