फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नवजात शिशुओं पर विशेष नजर रखेंगी आशा बहू

नवजात शिशुओं पर विशेष नजर रखेंगी आशा बहू

Sun, 06 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
नवजात शिशुओं पर विशेष नजर रखेंगी आशा बहू
मवई में हुआ 10 दिवसीय प्रशिक्षण, बांटे गए प्रमाणपत्र
विज्ञापन

मवई (फैजाबाद)। अब गांवों में नवजात शिशु की देखभाल 28 दिन तक आशा कार्यकर्ता विशेष तौर पर करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आशाओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण के बाद उत्तीर्ण आशाओं को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गिरजेश सैनी व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पर प्रमाणपत्र वितरित किया।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गिरजेश सैनी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सख्ती से लागू करने को कहा। साथ ही न्यू बॉर्न केयर योजना के सुचारु संचालन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि, प्रतिवर्ष राज्य में एक हजार में नवजात शिशु मृत्युदर 44 है।
विज्ञापन


50 फीसदी नवजात की मृत्यु जन्म के 28 दिन के अंदर हो जाती है। विभाग द्वारा आशाओं को दिए गए होम बेस न्यू बॉर्न केयर कार्यक्रम पर गंभीरता से कार्य करने पर नवजात की मृत्यु दर में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत वर्मा ने कहा कि, विभागीय निर्देश के तहत आशा कार्यकर्ता प्रसूता के घर जाकर स्तनपान, प्रसूता व नवजात के रहन-सहन की विस्तृत जानकारी देंगी। नवजात के जन्म से लेकर 42 दिन तक आशा हर दिन घर जाकर नवजात को देखेंगी।

यदि इस अवधि में नवजात में संक्रमण के लक्षण दिखेंगे तो आशा परिवारीजनों को प्रोत्साहित कर सीएचसी में ले जाकर इलाज कराएंगी। इसके लिए आशा को 250 रुपये दिए जाएंगे। विशेष परिस्थितियों में नवजात शिशुओं को जिला अस्पताल भेजने की भी व्यवस्था है।


ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर विनोद सिंह ने बताया कि, मवई क्षेत्र की 60 आशा पहले ही प्रशिक्षित हो चुकी थीं, जिन्हें प्रमाणपत्र दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आशाओं को वजन मशीन, डिजिटल थर्मामीटर, डिजिटल घड़ी, टार्च, कंबल सहित संपूर्ण किट उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर प्रशिक्षक अरविंद सिंह, सुरेश सिंह, आशा बहू विमला, रीता, मीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed