फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   संजय संगठन के जिलाध्यक्ष और सचिन मंत्री बने

संजय संगठन के जिलाध्यक्ष और सचिन मंत्री बने

Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
संजय संगठन के जिलाध्यक्ष और सचिन मंत्री बने
प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यकारिणी गठन
विज्ञापन

फैजाबाद। संस्था प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई की कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से संजय सिंह को जिलाध्यक्ष, प्रेम कुमार वर्मा को मंत्री तथा सचिन त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

बुधवार को कार्यकारिणी गठन प्राशि संघ के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, महामंत्री उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह की देखरेख में हुआ। इसमें प्रांतीय पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रति खुशी जाहिर करते हुए जिला कार्यकारिणी के अतिशीघ्र विस्तार का निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रान्तीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा घोषित पुरानी पेंशन बहाली एवं राष्ट्रीय प्रारम्भिक शिक्षक अयोग गठन हेतु पूर्व घोषित देशव्यापी आन्दोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, अमेठी से सदस्यों ने हिस्सा लिया। तय हुआ कि पांच अगस्त को देशव्यापी आंदोलन में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा तथा पांच सितम्बर शिक्षक दिवस को भी देशव्यापी आंदोलन होगा।


प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, बाराबंकी के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अम्बेडकरनगर जिलाध्यक्ष राम भवन शुक्ल, फैजाबाद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन के प्रान्तीय मंत्री अवनीश सिंह ने आंदोलन के लिए हुंकार भरी। सुल्तानपुर के राजीव मिश्र, राजेन्द्र सिंह, फैजाबाद के बजरंग बहादुर सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, जगद पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed