{"_id":"63e8219d15a8ed1541013386","slug":"12491-ineligible-took-369-crore-samman-nidhi-faizabad-news-c-13-1-84460-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 12491 अपात्रों ने ऐंठ ली 3.69 करोड़ की किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 12491 अपात्रों ने ऐंठ ली 3.69 करोड़ की किसान सम्मान निधि
Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अपात्र होते हुए भी जिले के 12,491 लोगों ने करीब 3.69 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि ऐंठ ली। इन अपात्रों में आयकरदाताओं के अलावा मृतक व भूमिहीन भी शामिल हैं। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। सत्यापन में जब खुलासा हुआ तो इनके बैंक खाते सीज करते हुए रिकवरी कराई जा रही है। अब तक करीब 50.60 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है।
लघु एवं सीमांत किसानों को राहत देने के लिए वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत तीन किस्तों में किसानों के खाते में छह हजार रुपये भेजे जाते हैं। पहले तो लघु एवं सीमांत किसानों को ही इसका लाभ मिलना था, लेकिन बाद में इसे विस्तृत करते हुए सभी किसानों को योजना का लाभ दिया जाने लगा। मौजूदा समय में किसानों को 12 किस्त का भुगतान हो चुका है और 13वीं किस्त शीघ्र आने की उम्मीद है।
जिले में 3,47,840 किसान योजना के दायरे में आए। इन्हें अब तक करीब 6.72 अरब का भुगतान हो चुका है। इन किसानों में अपात्र होते हुए भी तमाम लोग योजना का लाभ लेते रहे। हाल ही में सरकार ने पात्रता निर्धारण के लिए सत्यापन कराया तो जिले में काफी फर्जीवाड़ा सामने आया। सत्यापन के बाद जिले में 12491 किसान अपात्र मिले जिनके बैंक खाते में करीब 3.69 करोड़ रुपये की धनराशि जा चुकी है।
विज्ञापन
इनमें 3327 ऐसे लोग मिले, जो कि आयकरदाता हैं और उनके खाते में करीब 2.14 करोड़ की निधि जा चुकी है। 5743 लोग ऐसे चिह्नित हुए, जो कि भूमिहीन हैं। इन्होंने करीब 1.23 करोड़ रुपये प्राप्त कर लिए। वहीं, 3338 मृतक किसान भी योजना का लाभ ले रहे थे, जिनके बैंक खाते में करीब 32 लाख रुपये भेजे जा चुके थे।
सत्यापन में बड़ी संख्या में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद इन सभी अपात्रों के बैंक खातों को सीज करते हुए उनसे रिकवरी की प्रक्रिया शुरू हुई। मौजूदा समय में करीब 50.60 लाख रुपये की रिकवरी हो भी चुकी है। हालांकि, जिस गति से लोगों ने सम्मान निधि प्राप्त की अब उसी गति से वापस करने में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं और रिकवरी के लिए विभाग को ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। (संवाद)
इनसेट...
अभी भी 50004 किसानों का नहीं हुआ भूलेख अंकन
सरकार ने सम्मान निधि योजना के तहत पात्रता निर्धारित करने के लिए किसानों के भूलेख का अंकन शुरू किया था। इससे यह पता चल जाता है कि किस किसान के पास कितना खेत हैं और कितने गाटे। जिस भूमि पर वह किसान सम्मान निधि ले रहा है, वह उसी की है या नहीं आदि। इसके लिए जिला प्रशासन ने गांव-गांव राजस्व टीम भेजकर भूलेख सत्यापन का कार्य कराया, लेकिन अभी तक शत-प्रतिशत भूलेख अंकन नहीं हो सका। मौजूदा समय में सम्मान निधि का लाभ ले रहे 3,74,840 किसानों में से 3,17,030 किसानों ने ही भूलेख अंकन कराया है। जबकि, 50,044 किसान इसमें भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इनका भी सत्यापन होने के बाद अपात्रों की संख्या और बढ़ सकती है।
-अभी तक 522 किसानों से करीब 50 लाख की वसूली हो चुकी है। रिकवरी के लिए बैंकर्स को सूची भेज दी गई है। जो किसान इसके बाद भी धनराशि वापस नहीं करेंगे, उनसे राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की जाएगी।-
डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक