फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आइए करें रक्तदान, बचाएं चार की जान

आइए करें रक्तदान, बचाएं चार की जान

Wed, 13 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
आइए करें रक्तदान, बचाएं चार की जान
आइए करें रक्तदान, बचाएं चार की जान
विज्ञापन

फैजाबाद। एक व्यक्ति के रक्तदान करने से चार लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। इस पावन कार्य में भागीदारी के लिए युवाओं में उत्साह है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और यश पेपर मिल के सयुंक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को यश पेपर मिल में सुबह 10 बजे से मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होकर रक्तदान कर महादानी बनने के लिए मंगलवार तक 100 लोग पंजीयन करा चुके हैं।
मेगा शिविर का शुभारंभ फैजाबाद मंडल के आयुक्त मनोज मिश्र और परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक ओंकार सिंह करेंगे। रक्तदान करने वाले महादानियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. ममता ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक व्यक्ति के रक्तदान करने से चार लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। रक्तदान के लिए जिला अस्पताल की ब्लड बैंक वैन समेत रक्त दाताओं की जांच व कलेक्शन के लिए चिकित्सकों की टीम रहेगी। रक्तदान को लेकर यश पेपर मिल में एक पंजीकरण डेस्क बनाया गया है। यहां पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल नंबर 7800008308, 7800008345 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम से टूटेंगी भ्रांतियां
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को आयोजित होने वाला रक्तदान कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियां समाप्त होगी।- डॉ. मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed