फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मल्लिका-ए-गजल अख्तरी बाई फिल्म के लिए 1

मल्लिका-ए-गजल अख्तरी बाई फिल्म के लिए 1

Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मल्लिका-ए-गजल अख्तरी बाई फिल्म के लिए 1
मल्लिका-ए-गजल अख्तरी बाई फिल्म के लिए 18 पात्र चयनित
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व श्यामा प्रोडेक्शन के संयुक्त तत्वावधान में मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर के नाम पर बनाई जाने वाली फिल्म अख्तरी बाई का ऑडिशन गुरुवार को संपन्न हो गया है। ऑडिशन में बेगम अख्तर की मां मुश्तरी बाई, पति इश्तियाक अब्बासी, रामपुर के नवाब, अवध के नवाब वाजिद अली शाह सहित 18 पात्रों के लिए लोगों का चयन कर लिया है। पात्रों से बाकायदा स्टेज पर डॉयलॉग व गाने के बोल बुलवाए गए। इसके बाद जजों की ओर से पात्रों का चयन किया गया।

अवध विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह के 11 बजे गजल गायक रोहित हितेश्वर, श्यामा प्रोडेक्शन के निदेशक सत्येंद्र सिंह व मोहम्मद फैज सद्दन की मौजूदगी में शुरू हुआ। बारी-बारी से फैजाबाद व आसपास के जनपदों के विभिन्न एक्टरों ने ऑडिशन में भाग लिया। सभी कलाकारों ने अपने-अपने चयनित पात्रों के लिए जजों के पैनल के सामने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इसमें जजों के पैनल की ओर से 18 पात्रों का चयन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि इतिहास एवं पुरातन विभाग के विभागाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन फिल्म की कहानीकार शोभा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम डॉ. विनोद कुमार चौधरी, प्रो.फारूख जमाल, डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. हिमांशु शेखर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed