फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   12 thousand volunteers of Deepotsav will be seen in a kind of costume

एक तरह की वेशभूषा में नजर आएंगे दीपोत्सव के 12 हजार वालंटियर्स

Mon, 27 Sep 2021 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
12 thousand volunteers of Deepotsav will be seen in a kind of costume
अयोध्या। रामनगरी में होने वाले पांचवें दिव्य दीपोत्सव में 12 हजार वॉलेटियर्स एक वेशभूूषा में नजर आएंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ड्रेस पर दीपोत्सव का लोगो होगा। ड्रेस वितरण का कार्य अवध विश्वविद्यालय करेगा।
विज्ञापन

हालांकि ड्रेस का कलर अभी निर्धारित नहीं है। शासन की ओर से ड्रेस का कलर निर्धारित होने के बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इससे दीपोत्सव में दर्शक व वॉलेंटिसर्य में अंतर दिखाई देगा।
विज्ञापन

अयोध्या में पांचवां दिव्य दीपोत्सव व्यापक स्तर पर मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। अयोध्या की सड़कों व गलियों को दुरुस्त किए जाने के लिए 35 करोड़ के कार्य पर शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी के रंग रोगन का भी कार्य चल रहा है। इसके साथ ही घाटों के विस्तारीकरण का निर्णय हो चुका है। अब तीस घाटों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
इसके राम की पैड़ी स्थित 26 मुख्य घाटों के अलावा सड़क की दूसरी ओर चार घाटों पर भी दीप जलेंगे। दीप व वॉलंटियर्स के भोजन के लिए विवि प्रशासन एक से दो दिन में टेंडर जारी करने वाला है।
मौजूूदा इसकी प्रक्रिया चल रही है। इस बार 9.50 लाख दीप विवि प्रशासन क्रय करेगा। दीप जलाने का लक्ष्य 7.50 लाख निर्धारित किया गया है। सबसे अहम यह है नई व्यवस्था में वॉलेंटिसर्य एक तरह की वेशभूषा में नजर आएंगे।
इसके लिए शासन की ओर से निर्देश निर्गत हो गए हैं। जल्द ही ड्रेस के कलर के निर्णय के बाद टेंडर आमंत्रित होंगे। अयोध्या का पांचवां दिव्य दीपोत्सव रामयणकालीन थीम बेस पर होगा। इसमें हर घाट पर दीपों का स्वरूप अलग-अलग होगा।
रामदरबार, भक्त हनुमान, भगवान श्रीराम, माता जानकी, भरत व लक्ष्णम, निषाद राज, सुग्रीव सहित अन्य रामयाणकालीन लोगों के चित्रों को दीपों के माध्यम से उकेरा जाएगा। इसके अलावा महिला सशिक्तरण, भारत माता सहित अन्य थीम घाटों पर दीपों के माध्यम से उकेरे जाने की योजना है।

दीपोत्सव में वॉलेंटियर्स को एक तरह की वेशभूषा पहने का निर्देश शासन से मिला है। अभी ड्रेस का कलर नहीं फाइनल है। जैसे ही ड्रेस का कलर फाइनल होगा, इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।- प्रो. शैलेंद्र वर्मा, नोडल अधिकारी दीपोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed