फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जीआईसी बनेगा जिले का आदर्श कॉलेज

जीआईसी बनेगा जिले का आदर्श कॉलेज

Mon, 08 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी बनेगा जिले का आदर्श कॉलेज
जीआईसी बनेगा जिले का आदर्श कॉलेज
विज्ञापन

फैजाबाद। उपमुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शहर के 165 वर्ष पुराने राजकीय इंटर कॉलेज को जिले का आदर्श कॉलेज बनाने का एलान किया। साथ ही अयोध्या में स्थित राजकीय तुलसी कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की मान्यता का आश्वासन दिया।
ये घोषणाएं रविवार को जीआईसी में आयोजित पुरातन छात्र समागम समारोह में उपमुख्यमंत्री ने सांसद लल्लू सिंह और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत कॉलेज प्रशासन की मांग को स्वीकार करते हुए की। इन दोनों कार्यों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार आर्य को शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने को कहा है। कहा कि सरकार ने हर जिले में एक आदर्श इंटर कॉलेज खोलने की योजना बनाई है। इसमें अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा दी जाएगी। सभी संसाधन दिए जाएंगे और शिक्षकों की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा था। अलग-अलग जगहों पर कमीशन खोरी व निजी लाभ के चलते लेखकों का बदलाव किया जाता था। इससे छात्रों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ता था। वहीं लेखक तीन से पांच हजार करोड़ का व्यापार करते थे और अपनी-अपनी किताबें बेचते थे। अब इस विसंगति को दूर करके आगामी सत्र से सिर्फ एनसीआरटी का पाठ्यक्रम ही चलाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरातन छात्र का नाम आने पर लोग खुद को युवा समझने लगते हैं। उनकी यह जिज्ञासा उनके स्कूल के प्रति अगाध प्रेम को प्रदर्शित करता है। शिक्षा को चार वर्गों में विभक्त करते हुए कहा कि सुखी मन शिक्षा, तनावमुक्त विद्यार्थी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व नकल विहीन परीक्षा कराने का कार्य किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में पूर्व की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो, इसके लिए कम से कम 220 दिन तक शिक्षण कार्य कराने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने के लिए शीघ्र ही आयोग का गठन कर अध्यापकों की नियुक्ति होगी। स्थाई शिक्षकों की तैनाती तक अवकाश प्राप्त शिक्षकों से मानदेय के आधार पर शिक्षण कार्य कराया जाएगा। सम्मेलन में आए शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि, शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। जैसे-जैसे शिक्षक की उम्र बढ़ती है, उसका अनुभव भी बढ़ता है, इसलिए उन्हें कृतकार्य अध्यापक कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी बनाई गई है। मदरसों पर लग रहे तमाम आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि, किसी धर्म के साथ हस्तक्षेप हम नहीं करेंगे। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के एक हाथ में कुरान हो और दूसरे में कंप्यूटर, ऐसा माहौल बनाएंगे। अन्य दलों ने मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जबकि हमने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए तीन तलाक खत्म करके आवाज उठाई। निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूली के मुद्दे पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि निजी स्कूलों का फीस निर्धारण तो हम नहीं कर सकते, लेकिन लगातार हो रहे शोषण पर अंकुश लगाएंगे। निजी स्कूल शुल्क नियंत्रण अधिनियम बनाया जाएगा, जिसके लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। विद्यालयों से होने वाली आय का पैसा विद्यालय के खाते में जाएगा। इस प्रकार लाभ होने पर शुल्क कम होगी व अध्यापकों का वेतन बढ़ेगा। उन्होंने वित्तविहीन अध्यापकों के लिए भी नियमावली बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल हुई तो दोषी जाएंगे जेल
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने नकल विहीन परीक्षा कराने को सरकार की प्राथमिकता बताया। कहा कि प्रदेश में शिक्षा का बाजारीकरण हो गया था। निर्धारित दरों पर शिक्षा माफियाओं द्वारा डिग्री बांटी जाती थी। कॉपी लेखक, कॉपी बदलना, पर्ची से नकल, मोबाइल से नकल आदि स्कूलों में आम बात थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। डीआईओएस को केंद्र निर्धारण से दूर करते हुए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाने की व्यवस्था की गई। परीक्षा के दौरान 200 मीटर तक प्रबंधतंत्र के किसी सदस्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से युक्त कमरों में परीक्षा होगी। एसटीएफ व पुलिस को निर्देशित किया गया है कि, किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई करें। कहा कि, कई ऊंचे रसूख के व्यक्तियों का कॉलेज भी नकल कराने के मशहूर है, इस बार यदि नकल हुई तो बड़े-बड़े जेल जाएंगे।

यूपी में होगा 5 लाख रोजगार का सृजन
डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा रोजगार सृजन करने का रिकार्ड उत्तर प्रदेश में पहुंचने जा रहा है। अगले माह में इन्वेस्टरर्स मीट करने जा रहे हैं। जिससे 5 लाख रोजगारों का सृजन होगा। नई भर्तियां प्रारंभ कर चुके हैं। विश्वविद्यालयों में सारे पद विज्ञापित हो गए हैं। इसके अलावा आयोगों का गठन कर रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है। ये सभी कार्य पारदर्शिता पूर्ण होंगे।

...तो इसलिए महापौर का नाम पहले लिया
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश का नाम सबसे पहले लिया और कहा कि मेयर नगर का पिता होता है, इसलिए उसका नाम पहले लेना प्रोटोकॉल होता है। अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को भी उन्होंने खूब तबज्जो दी। कहा कि, यदि मेयर न होता तो प्रथम नागरिक राजा ही होता है। इसे स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि, जिले के दूसरे नागरिक होने के कारण राजा का नाम दूसरे नंबर पर लिया।


पुरातन छात्र सम्मेलन में कई हुए सम्मानित
फैजाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में देश व प्रदेश में विभिन्न स्थलों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षक और प्रधानाचार्यों को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, डॉ. जावेद अख्तर व महेंद्र श्रीवास्तव को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। अच्छे शिक्षण कार्य के लिए चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अहमद अली, जेएन मिश्रा, डीसी सक्सेना, एससी सक्सेना, अशफाक उल्ला खां, एसएस त्रिपाठी, वीपी श्रीवास्तव, केशरी सिंह, प्रकाश चंद्र वर्मा, अशोक मालवीय, डीपी पाठक, राजकुमार, चरण प्रकाश सत्संगी, आरपी तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, अवधकिशोर व कमलापति सहाय को सम्मानित किया। आउट स्टैंडिंग प्रिंसिपल के लिए मुरलीधर मिश्रा, दीपचंद च रामानुज सिंह को एवं विभिन्न कार्यों के लिए अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा, हनीफ सिद्दीकी, कमल सिद्दीकी, आत्म प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, कमल सिद्दीकी, इरफान अहमद किदवई, विजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ आईएएस अनुराग त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक, सीडीओ रवीश गुप्ता, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, लोकसभा के पूर्व जनरल सेक्रेट्री अनूप मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक सत्संगी, भरत झुनझुनवाला, सीए सजन अग्रवाल, अतुल वर्मा व प्रधानाचार्य आरसी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, विधायक गोसाईगंज इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, शोभा सिंह चौहान, अभिषेक मिश्र, डिप्पुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed