{"_id":"596667c04f1c1b880f8b46c4","slug":"11499883456-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मनरेगा की परियोजनाओं पर काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मनरेगा की परियोजनाओं पर काम प्रभावित
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से मनरेगा परियोजनाओं का काम प्रभावित
फैजाबाद। बारिश शुरू होने के साथ ही मनरेगा की परियोजनाओं पर कार्य प्रभावित होने लगा है। जॉब कार्डधारकों की संख्या गिर गई है। लक्ष्य के मुताबिक मजदूरों की संख्या बढ़ाने के लिए मंथन शुरू हो गया है।
बरसात शुरू होने के पहले जिले की 835 में से लगभग सवा छह सौ ग्राम पंचायतों में मनरेगा की परियोजनाओं पर काम चल रहा था। इन पर 22 हजार से ज्यादा जॉब कार्डधारक काम कर रहे थे लेकिन बारिश शुरू होने के साथ ही परियोजनाओं पर मजदूरों की संख्या गिरने लगी है।
बरसात के साथ ही खेती किसानी का काम बढ़ गया है। खेतों की जुताई के साथ धान रोपाई के चलते अब मजदूर परियोजनाओं पर काम करने से मना कर रहे हैं। जिले में अब 553 गांवों में मनरेगा परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन पर मजदूरों की संख्या लगभग 17 हजार रह गई है।
विज्ञापन
उपायुक्त मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के कारण परियोजनाओं पर मजदूरों की संख्या में कमी आई है लेकिन लक्ष्य पूर्ति के मद्देनजर दूसरे कार्यों पर इनको लगाने पर मंथन किया जा रहा है।