{"_id":"59dbc0fd4f1c1baf678b4de2","slug":"111507574013-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल से मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल से मिले नदारद
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। जिला अधिकारी डॉ. अनिल पाठक सोमवार अचानक सुबह 8:30 बजे रुदौली सीएचसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान अस्पताल में न कोई इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मिला और न ही स्टाफ । डीएम के आने की सूचना पर अस्पताल में तैनात डॉक्टर व स्टाफ मौके पर पहुंचे तो उन्हें भविष्य में समय पर आने की चेतावनी दी गई।
डीएम के निरीक्षण में प्रसव केंद्र की स्टाफ और एक फार्मासिस्ट ही मिले, अन्य सभी गैरहाजिर रहे। इस दौरान सफाई कर्मी सफाई करते दिखा।
डीएम अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष और वार्डों में भी गए। प्रसव केंद्र के बरामदे की सफाई होने के कारण वे अंदर नहीं गए। वार्डों के बेड बरामदे में होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।