फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गोशाला में भूख से 28 मवेशी मरे

गोशाला में भूख से 28 मवेशी मरे

Thu, 12 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
गोशाला में भूख से 28 मवेशी मरे
तारुन। क्षेत्र के ककोली गांव में बिना पंजीकरण के गोशाला में रखे चार सौ मवेशियों के लिए चारे का संकट मौत का सबब बन रहा है।
विज्ञापन


पखवारेभर में 28 मवेशियों की चारे के अभाव में मौत हो गई है। दो मवेशियों की बुधवार को मौत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस व पशुपालन विभाग के अफसरों ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

उधर, गोशाला संचालकों ने जिला प्रशासन व सरकार को पहले ही पत्र भेजकर चारा-भूसा व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की गोहार लगाई है।

छुट्टा जानवरों के संरक्षण के लिए बाहरपुर गांव के कुछ लोग आगे आए थे। गांव वालों के सहयोग से गोशाला की व्यवस्था शुरू कर दी गई, जिसका उद्घाटन भी बीते 15 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने किया था।
विज्ञापन


बताया गया कि एक महीने तक गोवा के एक समाजसेवी ने पशुओं के चारे पानी की व्यवस्था की, लेकिन बाद में उसने सहयोग बंद कर दिया।

इसके बाद समिति से जुड़े राजेश, जेठू सहित अन्य ने भूसा व अन्य सामान गांव-गांव मांगकर पशुओं के खाने की व्यवस्था करते रहे। गोशाला शुरू होते ही लगभग 400 मवेशी गोशाला में लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चारे के अभाव को लेकर गोशाला पर संकट के बादल मंडराने लगे। चारे के अभाव में पखवारे में 28 मवेशी अलग-अलग दिनों में मरते गए, जिसमें दो मवेशी बुधवार को मर गए।

संचालकों के उड़े होश तो प्रशासन में भी हड़कंप
गोशाला में रह रहे मवेशियों के मरने का सिलसिला जारी है, जिससे संचालकों के होश उड़ गए हैं। बताया गया कि इस व्यवस्था से जुड़े लोगों ने शासन-प्रशासन को इसकी सूचना दी तो अफसरों में भी हड़कंप मच गया।

बुधवार को बीकापुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा पांडेय व गुरुवार को पशु चिकित्साधिकारी तारुन डॉ. लालमणि प्रजापति मौके पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा के नलिनेश प्रताप सिंह, पवन तिवारी, शैलेन्द्र सिंह आदि भी थे।


तब मामले की सच्चाई सामने आई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लालमणि प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी गई है। आगे निर्देश के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed