फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   100-bed trauma center to be built on the border of the district

जिले की सीमा पर बनेगा 100 बेड का ट्रॉमा सेंटर

Thu, 24 Dec 2015 10:06 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर फैजाबाद-बाराबंकी जिले की सीमा के निकट रानीमऊ में 100 शैय्या का ट्रॉमा सेंटर जल्द ही बनने की उम्मीद नजर आ रही है। शासन ने सीएमओ, एसडीएम व सीएचसी प्रभारी से जमीन की उपलब्धता व भवन निर्माण संबंधी जानकारियां मांगी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व राजस्व विभाग से जमीन की उपलब्धता व जनसंख्या सहित चार बिंदुओं पर आख्या मांगी गई है। शासन के निर्देश पर सीएमओ ने रुदौली एसडीएम व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मवई को एक पत्र लिखकर जरूरी जानकारियां अगले तीन दिनों के अंदर देने को कहा है।
विज्ञापन


बताते चले कि वर्ष 2014-15 में मवई में रानीमऊ चौराहे के समीप 100 शैय्या का एक अस्पताल प्रस्तावित हुआ था मगर इसका अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह मामला जब विधानसभा में उठा तो शासन ने नए सिरे से पड़ताल शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं व प्रदेश शासन के विशेष सचिव सहित स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ से चार बिंदुओं पर आख्या मांगी है। मवई सीएचसी प्रभारी डॉ. पुष्कर यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शासन से मांगी गई सूचनाओं को एकत्र किया जा रहा है।


भूमि के चिन्हीकरण का कार्य राजस्व विभाग कर रहा है। अन्य संबंधित जानकारियां लगभग जुटा ली गई हैं।
इस बाबत रुदौली एसडीएम अशोक सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को जमीन तलाशने का निर्देश दिया गया है। सारी सूचनाएं अगले तीन दिनों के अंदर सीएमओ को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed