फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   EVM security Akhilesh Yadav raised questions Anurag Thakur and Deputy CM Keshav Prasad Maurya said stop gimmicks

ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल: डिप्टी सीएम केशव बोले- नौटंकी बंद करें, अनुराग ठाकुर का तंज- मैंने तो पहले ही कहा था

Tue, 08 Mar 2022 10:53 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, यूपी
अमर उजाला ब्यूरो, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 10:53 PM IST
सार

चुनाव परिणाम से पहले वाराणसी में कथित ईवीएम मिलने के बाद यूपी की सियासत में घमासान मच गया है। भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेता एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर तंज कसे हैं।

विज्ञापन
EVM security Akhilesh Yadav raised questions Anurag Thakur and  Deputy CM Keshav Prasad Maurya said stop gimmicks
केशव प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव, अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वाराणसी में कथित ईवीएम लदी गाड़ी पकड़े जाने और अखिलेश यादव के आरोपों के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने सपा मुखिया पर हमला बोला है। कहा कि पराजय के डर से अखिलेश यादव मतगणना से पहले एक प्रेस नोट तैयार कर रहे हैं। कहा कि सपा की करारी हार काले कारनामों के कारण हो रही है।

कथित ईवीएम की गाड़ी पकड़ी जाने के बाद अखिलेश यादव ने ओपी राजभर के साथ लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए।जिस पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा गठबंधन के तथाकथित सभी दिग्गज चुनाव हार चुके हैं। इनको मतगणना के पहले नौटंकी बंद कर देनी चाहिए।

विज्ञापन

पहली सूची में जेल और बेल वाले ज्यादा थे
उधर अनुराग ठाकुर ने भी अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव के दौरान ही समझ गए थे कि लोग समाजवादी पार्टी को लेकर गंभीर नहीं हैं। समाजवादी पार्टी की पहली सूची में जेल और बेल वाले लोग ज्यादा थे। उम्मीदावर कम थे, जनता की उम्मीदों पर वार करने वाले अधिक थे। चुनाव के आखिरी दौरे में मैंने कहा था कि ये अखिलेश यादव जो नई हवा और नई सपा की बात करते हैं, आप दस मार्च का इंतजार कीजिए। ये वही हवा है, वही सपा है, जनता जिससे खफा है। मन बना लिया है, करना इनको दफा है। दस मार्च को अखिलेश कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है।

विज्ञापन

आतंकी, माफिया, गुंडे और भ्रष्टाचार- अखिलेश यादव के चार यार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव ने तो दस मार्च का भी इंतजार नहीं किया। अखिलेश यादव के चार यार हैं- आतंकी, माफिया, गुंडे और भ्रष्टाचार। इनसे वह पीछा नहीं छुड़ा पाए। कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश में एमवाई फैक्टर काम किया है। लेकिन ये पुराना एमवाई(मुस्लिम-यादव) फैक्टर नहीं, नया एमवाई(मोदी-योगी)फैक्टर है।  योगी सरकार की बेहतर कानून व्यवस्था, कोविड प्रबंधन और जनकल्याण के काम के चलते यूपी इतिहास रचने जा रहा है। दोबारा सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed